अमित जोगी की गिरफ्तारी को लेकर हलचल, आपत्तिजनक वीडियो मामले में खुद थाने पहुंचे

रायपुर.

जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे (jccj) के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी आज अपनी गिरफ्तारी देने रायपुर के सिविल लाइन थाना पहुंचे हैं। पुलिस जोगी से पूछताछ कर रही है।

बता दें कि हाल ही में अमित जोगी ने बहुत ही आपत्तिजनक वीडियो बनाकर प्रधानमंत्री और चुनाव आयुक्त के किरदार को दिखाया था। भाजपा नेता राजेश मूणत सिविल लाइन थाना पहुंचकर आपत्तिजनक वीडियो मामले में FIR दर्ज कराई थी।

मीडिया से चर्चा करते हुए मूणत ने कहा था कि अमित जोगी ने देश के प्रधानमंत्री और चुनाव आयोग के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के बारे में जिस प्रकार से वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में डाला है और जिस प्रकार के रोल अदा किए हैं वह निंदनीय है। इसके लिए शब्द नहीं है। राजनीति में सिद्धांतों और विचारों की लड़ाई होती है। अपनी बात को रखने का एक तरीका होता है।

See also  CG : पढ़ाई में कमजोर बच्चों के लिए लगेंगी एक्स्ट्रा क्लास, स्कूल प्रबंधन समिति ने लिया बड़ा फैसला …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *