कानपुर के शुक्लागंज में गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के त्रिभुवनखेड़ा जाजमऊ हाईवे से लगभग 50 मीटर दूर खाली प्लाट में शनिवार की सुबह युवक की गर्दन कटी लाश मिली। युवक की गर्दन पर धारदार हथियार से वार करने के निशान मिले हैं। पुलिस के काफी प्रयास के बाद भी युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी है।

डॉग स्क्वायड व फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर छानबीन की, लेकिन हत्या से जुड़ा कोई सुराग हाथ नहीं लगा। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। त्रिभुवन खेड़ा जाजमऊ हाईवे के किनारे कानपुर निवासी गुड्डू क्रेन वाले के खाली प्लाट में शनिवार को सुबह युवक का रक्त रंजित शव पड़ा होने की सूचना पुलिस को मिली।
जानकारी मिलते ही कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजकुमार ने फोर्स के साथ पहुंचकर जांच पड़ताल की। युवक की गर्दन का आधा हिस्सा कटा हुआ मिला है। पुलिस का मानना है कि युवक की हत्या किसी धारदार हथियार से गर्दन पर कई वार कर की गई है। युवक की उम्र लगभग 35 वर्ष बताई जा रही है। खोजी कुत्ता पास के गांव कर्मी बिझलामऊ तक गया
उसने आसमानी रंग की कमीज और गहरा नीला लोअर व चमड़े की चप्पल पहन रखी है। उधर, सूचना मिलने पर अपर पुलिस अधीक्षक शशि शेखर सिंह व सीओ सिटी आशुतोष कुमार ने मौके पर पहुंचकर जांच की। घटना स्थल पर बुलाया गया खोजी कुत्ता पास के गांव कर्मी बिझलामऊ तक गया, निकट के तालाब मार्ग से होकर लौट आया। खुलासे के लिए तीन टीमें लगाई गईं
अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि घटना का जल्द ही खुलासा होगा। उधर, सीओ सिटी आशुतोष कुमार ने बताया कि हत्या के खुलासे के लिए तीन टीमें लगाई गई हैं। इसमें स्वाट टीम भी शामिल है। साथ ही सर्विलांस और साइबर टीमें अलग से काम करेगी। घटना स्थल के आस पास के सभी होटल और ढाबों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। घटनास्थल से डेढ़ फिट तक मिले खून के छींटे
युवक के गर्दन पर एक के बाद एक कई वार के निशान मिले हैं। खून के छीटे घटना स्थल से तकरीबन एक से डेढ़ फिट तक पड़े मिले हैं। शरीर पर कहीं पर भी खरोंच के निशान तक नहीं है। ऐसे में माना जा रहा है कि युवक को अचेत अवस्था या फिर नशे की हालत में किसी वाहन से यहां लाया गया। एक विशेष समुदाय से है मृतक
इसके बाद धारदार हथियार से उसका गला काटा गया। वहीं, पुलिस वाहन लूट के बिंदु पर भी जांच कर रही है। सीओ सिटी आशुतोष कुमार ने बताया कि मृत युवक एक विशेष समुदाय से है। इसके चलते घटना के खुलासे के लिए समुदाय से जुड़े लोगों से संपर्क किया जा रहा है।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *