राजनांदगांव । कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने नगर पालिक निगम राजनांदगांव क्षेत्र अंतर्गत मोहारा में 23 से 25 नवम्बर 2026 तक आयोजित होने वाले कार्तिक पूर्णिमा मेले के सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दायित्व सौंपे हैं। उन्होंने मेले में आने वाले श्रद्धालुओं एवं नागरिकों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
कलेक्टर ने मेला स्थल पर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था, पेयजल आपूर्ति, समुचित प्रकाश व्यवस्था, आवश्यक बेरिकेटिंग, दुकानों के लिए स्थान निर्धारण एवं मेला परिसर की साफ-सफाई सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने मेले के दौरान निर्बाध विद्युत आपूर्ति बनाए रखने के लिए विद्युत विभाग के कर्मचारियों की तैनाती करने कहा है। साथ ही किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए मेला स्थल पर एम्बुलेंस सहित चिकित्सा दल एवं फायर ब्रिगेड की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने शिवनाथ नदी के किनारे स्नान घाटों पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के दृष्टिगत पर्याप्त संख्या में प्रशिक्षित तैराकों एवं नगर सेना के जवानों की तैनाती करने के निर्देश दिए हैं।
राजनांदगांव : कलेक्टर ने मोहारा कार्तिक पूर्णिमा मेला के सफल आयोजन के लिए अधिकारियों को सौंपे दायित्व














Leave a Reply