राजनांदगांव : समर्थन मूल्य पर धान खरीदी से किसानों में खुशी …

राजनांदगांव : समर्थन मूल्य पर धान खरीदी से किसानों में खुशी …

किसान भेनलाल साहू ने रेंगाकठेरा उपार्जन केन्द्र में 50 क्विंटल धान विक्रय के लिए लाया

राजनांदगांव । राज्य शासन द्वारा किसानों के हित में समर्थन मूल्य पर की जा रही धान खरीदी से किसानों में खुशी एवं उत्साह का माहौल है। जिले के धान उपार्जन केन्द्रों में किसानों की सुविधा के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। ऑनलाईन टोकन की सुविधा से किसानों को बिना किसी परेशानी के अपनी उपज विक्रय करने का अवसर मिल रहा है। इसी कड़ी में राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम रेंगाकठेरा निवासी किसान भेनलाल साहू धान उपार्जन केन्द्र रेंगाकठेरा में 50 क्विंटल धान विक्रय करने पहुंचे। उन्होंने धान खरीदी केन्द्र में उपलब्ध व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त करते हुए शासन की किसान हितैषी योजनाओं की सराहना की।

किसान भेनलाल साहू ने बताया कि उनके पास 4 एकड़ 92 डिसमिल कृषि भूमि है, जिसमें वे धान की खेती करते हैं। इस वर्ष उन्होंने अपने खेतों में सरना एवं रूद्रा किस्म के धान की खेती की है। उन्होंने बताया कि धान विक्रय के लिए मोबाईल के माध्यम से आसानी से ऑनलाईन टोकन प्राप्त हो गया। उन्होंने 10 तारीख को सुबह लगभग 10 बजे मोबाईल से टोकन प्राप्त किया था। ऑनलाईन टोकन की सुविधा से धान विक्रय की प्रक्रिया सरल एवं सुविधाजनक हो गई है। धान उपार्जन केन्द्र में धान विक्रय के लिए पहुंचने पर उन्हें किसी प्रकार की कठिनाई नहीं हुई। केन्द्र में किसानों के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं अच्छी हैं।

किसान साहू ने बताया कि शासन द्वारा किसानों से 3100 रूपए प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी किए जाने से किसानों को उनकी मेहनत का बेहतर प्रतिफल मिल रहा है। इससे खेती-किसानी में लाभ बढ़ा है और किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत हो रही है। उन्होंने कहा कि कृषक उन्नति योजना किसानों के लिए बहुत लाभकारी है। योजना के अंतर्गत पात्र किसानों को प्रति एकड़ 13 हजार 839 रूपए की आदान सहायता राशि मिलने से खेती-किसानी में आर्थिक संबल मिलेगा। इससे किसानों को कृषि कार्यों में निवेश करने तथा खेती की लागत वहन करने में सहायता मिलेगी। किसान भेनलाल साहू ने कहा कि शासन की किसान हितैषी योजनाओं से छोटे किसानों को भी लाभ मिल रहा है। धान खरीदी केन्द्रों में बेहतर व्यवस्थाएं होने से किसानों को अपनी उपज बेचने में किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो रही है। उन्होंने किसानों के हित में संचालित योजनाओं एवं धान खरीदी की सुविधाजनक व्यवस्था के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया।

See also  राजनांदगांव : अनुपयोगी शासकीय वाहन की नीलामी हेतु निविदा आमंत्रित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *