भिलाई । सेंट्रल एवेन्यू रोड, सेक्टर-1 में नौ दिवसीय भाष्य रामकथा का मंगलवार को शुभारंभ हुआ। विश्व विख्यात कथाव्यास चिन्मयानंद बापू के श्रीमुख से रामकथा का रसपान करने के लिए भिलाई सहित आसपास के क्षेत्रों से उत्साहपूर्वक पहुंचे। कथा के मुख्य आयोजक भाजपा जिलामंत्री एवं नगर निगम भिलाई के पार्षद विनोद सिंह तथा जीवन आनंद फाउंडेशन भिलाई है।
चिन्मयानंद बापू ने गोस्वामी तुलसीदास जी द्वारा रचित श्रीरामचरितमानस के विभिन्न थों की भावपूर्ण व्याख्या करते हुए श्रद्धालुओं को भगवान श्रीराम के आदशों, मर्यादा और जीवन मूल्यों से परिचित कराया। कथा के दौरान प्रस्तुत मधुर भजनों ने पूरे बतायात को भक्तिमय बना दिया। भजनों की धुन पर श्रद्धालु भावविभोर होकर झूमते नजर आए। प्रथम दिवस की कथा में चिन्मयानंद बापू ने अपने प्रवचन में कहा कि आज की व्यस्ततम जीवनशैली में भी प्रत्येक व्यक्ति को रामकथा के लिए समय अवश्य निकालना चाहिए।
रामकथा केवल सुनने का विषय नहीं, बल्कि इसे अपने जीवन में आत्मसात करने की आवश्यकता है। उन्होंने विशेष रूप से युवा पीढ़ी को रामकथा और भारतीय संस्कृति से जोड़ने का आह्वान किया, ताकि आने वाली पीढ़ियां भगवान श्रीराम के आदर्शो से प्रेरणा लेकर अपने जीवन को सही दिशा दे सके। चिन्मयानंद बापू ने कथा के भव्य आयोजन के लिए मुख्य आयोजक विनोद सिंह को शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद प्रदान
किया।
उल्लेखनीय है कि विनोद सिंह द्वारा यह तीसरी बार भव्य रामकथा का आयोजन कराया जा रहा है। इससे पूर्व वर्ष 2018 एवं 2022 में भी उनके द्वारा रामकथा का आयोजन किया गया था। इस वर्ष 2026 में पुनः नौ दिवसीय रामकथा के आयोजन से भिलाई का वातावरण भक्तिमय हो उठा है।












Leave a Reply