राजनांदगांव : ऑयल पाम की खेती पर अल नीनो का प्रभाव एवं उसके शमन के उपाय विषय पर तकनीकी संवाद एवं जागरूकता कार्यक्रम संपन्न

राजनांदगांव : ऑयल पाम की खेती पर अल नीनो का प्रभाव एवं उसके शमन के उपाय विषय पर तकनीकी संवाद एवं जागरूकता कार्यक्रम संपन्न

राजनांदगांव । उद्यानिकी एवं प्रक्षेत्र वानिकी विभाग द्वारा पंडित शिव कुमार शास्त्री कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र राजनांदगांव में ऑयल पाम की खेती पर अल नीनो का प्रभाव एवं उसके शमन के उपाय विषय पर तकनीकी संवाद एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आईसीएआर-भारतीय ऑयल पाम अनुसंधान संस्थान पेदावेगी आंध्र प्रदेश से डॉ. जी रविचंद्रन, डॉ. एमवी प्रसाद एवं डॉ. के मनोरमा ने गुणवत्तायुक्त ऑयल पाम रोपण सामग्री के उत्पादन, ऑयल पाम की खेती हेतु अनुशंसित उत्पादन तकनीकों एवं कृषि कार्यमालाओं, अल नीनो के कारण ऑयल पाम की खेती पर पडऩे वाले प्रभाव तथा प्रतिकूल परिस्थितियों से निपटने के लिए उपयुक्त शमन उपायों पर विस्तृत तकनीकी जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान आयोजित तकनीकी सत्रों में जलवायु-अनुकूल खेती की पद्धतियों तथा ऑयल पाम उत्पादन पर अल नीनो के प्रतिकूल प्रभावों को कम करने के लिए अपनाए जाने वाले विभिन्न वैज्ञानिक उपायों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम में महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय दुर्ग के अनुसंधान सेवा निदेशक डॉ. जितेंद्र सिंह, पंडित शिव कुमार शास्त्री कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र राजनांदगांव के अधिष्ठाता डॉ. यूबी देशमुख, उद्यानिकी विभाग के संयुक्त संचालक सुरेश कुमार ठाकुर एवं सहायक संचालक आरके मेहरा सहित ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारी, विद्यार्थी एवं तकनीकी कर्मचारी शामिल हुए।

See also  मोहला :- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन का छापा, दो व्यापारियों से 40 क्विंटल धान जब्त

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *