Rajnandgaon : सुडियाल गांव में पहली बार पहुंचेगी बिजली …

Rajnandgaon : सुडियाल गांव में पहली बार पहुंचेगी बिजली …

मानपुर ब्लॉक के दुर्गम वनांचल में घने जंगल व पहाड़ियों के बीच बसे ग्राम सुडियाल में पहली बार बिजली पहुंचने वाली है। बिजली कंपनी 44 लाख 40 हजार रुपए की लागत से 7.5 किमी लंबी 11 केवी लाइन, 550 मीटर एलटी लाइन और 25 केवी का ट्रांसफार्मर स्थापित कर रही है।

जानकारी के मुताबिक करीब 60% काम पूरा हो चुका है और शेष 40% काम जारी है। दुर्गम क्षेत्र होने से अब तक यहां बिजली नहीं पहुंच सकी थी। अब इस काम में तेजी आई है। इससे बड़ी राहत मिलेगी।

कठिन परिस्थितियों के बीच जारी है काम घने जंगलों, पथरीले रास्तों व कठिन भौगोलिक हालात के चलते सामग्री ढोने और रास्ता बनाने में चुनौतियां आ रही हैं, फिर भी कर्मचारी जुटे हैं और काम जल्द पूरा करने का दावा किया है।

See also  *1857 के वीर जननायक मोहन बैगा के नाम पर हुआ चौक का नामकरण*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *