राजनांदगांव : राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न

राजनांदगांव : राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न

राजनांदगांव । मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नेतराम नवरतन की उपस्थिति में महिला बहुउद्देशीय प्रशिक्षण केन्द्र राजनांदगांव में राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों एवं विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। सीएमएचओ डॉ. नेतराम नवरतन जिले में संचालित विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। मातृत्व स्वास्थ्य कार्यक्रम अंतर्गत हाई रिस्क प्रेग्नेंसी की पहचान एवं फॉलोअप, होम डिलीवरी में कमी लाने, उप स्वास्थ्य केन्द्रों में सामान्य प्रसव को बढ़ावा देने तथा बीसीजी टीकाकरण का शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने एनीमिया एवं सिकल सेल स्क्रीनिंग, टीबी स्क्रीनिंग, एलसीडीसी (लिम्फेटिक फाइलेरियासिस) सर्वे तथा एनसीडी पोर्टल पर की जा रही प्रविष्टियों एवं कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने सभी स्वास्थ्य कार्यक्रमों की नियमित मॉनिटरिंग, करने, समयबद्ध रिपोर्टिंग तथा मैदानी स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार लाने एवं निर्धारित लक्ष्यों को समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। बैठक में नोडल अधिकारी डॉ. अल्पना लूनिया, नोडल अधिकारी डॉ. अशोक बसोड़, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. बीएल तुलावी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक-डीपीएम श्री संदीप ताम्रकार, सलाहकार, डॉ. विकास, सीपीएम सुश्री पूजा, एमआईईओ रहिशा बेगम सहित सभी खण्ड चिकित्सा अधिकारी, बीपीएम, बीईटीओ, बीडीएम एवं सेक्टर सुपरवाइजर उपस्थित रहे।

See also  CG : पूर्व स्कूल संचालक की मौत से सनसनी, 19 पन्नों के सुसाइड नोट में 50 लाख का जिक्र…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *