जशपुरनगर : अनदेखे सपने को मिली मूर्तरूप : प्रधानमंत्री आवास योजना से फुलजेंस टोप्पो की बदली दुनिया

फुलजेन्स टोप्पो अब अपने परिवार के साथ रह रहे हैं पक्के मकान में

जशपुरनगर, 11 सितम्बर 2023

प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ जिले हर एक पात्र हितग्राहियों को दिया जा रहा हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना आर्थिक रूप से कमजोर हितग्राहियों के सपन पूरा हो रहा है योजना से गांव की झोपड़ी में रहने वाले अनेक परिवारों का पक्का मकान बन रहा हैै। इसी कड़ी में जिले के सबसे दुर्गम विकास खण्ड मनोरा के ग्राम पंचायत पोड़ीपटकोना निवासी फुलजेन्स टोप्पो के पक्के मकान में रहने का सपना पूरा हुआ है। फुलजेन्स टोप्पो अपने छोटे से कच्चे एवं जर्जर मकान में परिवार के साथ मजदूरी एवं कृषि कार्य कर परिवार का पालन पोषण करते थे। बरसात के मौसम में छत से टपकते हुए पानी को देखकर उनके आंखों में आंसू आ जाता और सोचते कि काश मेरा भी घर पक्का होता लेकिन इस महंगाई में पक्का घर बनाना असंभव सा लग रहा था। ऐसे में वर्ष 2019-20 शासन द्वारा संचालित प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण योजनांतर्गत फुलजेंस टोप्पो का चयन किया गया। उन्हे यकीन नहीं था कि उनका स्वयं का एक पक्का मकान होगा लेकिन प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) ने असंभव सा लगने वाला कार्य को भी संभव कर दिखाया और आज उनका स्वयं का पक्का आवास बन चुका है।
फुलजेंस परिवार के साथ पक्के मकान में खुशहाल जीवन व्यतीत कर रहे हैं इससे उनकी कच्चे जर्जर मकान की प्रति वर्ष मरम्मत की चुनौती एवं आर्थिक क्षति खत्म हो गयी जिससे उनके परिवार का आर्थिक स्थिति भी सुदृण हुई।
प्रधानमंत्री आवास के स्वीकृति से लेकर आवास पूर्ण कराने में जनपद पंचायत मनोरा एवं ग्राम पंचायत की अहम भूमिका रही। जिससे फुलजेंस टोप्पो के अनदेखे सपने को मूर्त रूप दिया जा सका।

See also  चक्रवाती तूफान के प्रभाव से छत्तीसगढ़ में भारी बारिश की संभावना, किसानों को सतर्क रहने की सलाह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *