सागर में श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, तीन की मौत और 30 से अधिक घायल

सागर.

मध्य प्रदेश के सागर जिले में रविवार दोपहर बड़ा सड़क हादसा हो गया। गौरझामर थाना क्षेत्र की नीम घाटी के पास फोरलेन पर श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि 30 से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों को बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार, सागर जिले की बंदरी तहसील के ग्राम गढ़ौला गोसाई के रहने वाले श्रद्धालु शनिवार को ट्रैक्टर-ट्रॉली से नर्मदा स्नान के लिए बरमान गए थे। रविवार को स्नान करने के बाद सभी लोग अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान गौरझामर थाना क्षेत्र की नीम घाटी के पास फोरलेन पर ट्रैक्टर-ट्रॉली अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। ट्रॉली में करीब तीन दर्जन महिला, पुरुष और बच्चे सवार थे। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और घायलों की चीख-पुकार सुनकर राहगीर मदद के लिए पहुंचे।

हादसे में तीन की मौत, 30 से अधिक घायल
दुर्घटना में रक्षा प्रजापति, प्रेमरानी यादव और राकेश यादव की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, 30 से अधिक लोग घायल हुए हैं। घायलों में कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। नर्मदा स्नान कर बरमान से लौट रहे बांदरी के श्रद्धालुओं से भरी ट्राली पलटी से सवार 3 लोगो की मौके पर मौत, 33 से अधिक घायल, नीमघाटी में हुआ हादसाहादसे के बाद राहगीरों ने तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। ट्रॉली के नीचे दबे लोगों को बाहर निकाला गया और पुलिस व एंबुलेंस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस और एंबुलेंस की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।

See also  जशपुर के पमशाला को मिली विकास कार्यों की सौगात, सीएम साय ने किया लोकार्पण-भूमिपूजन

पुलिस ने शुरू की हादसे की जांच
सभी घायलों को उपचार के लिए बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर हादसे की जांच शुरू कर दी है। दुर्घटना किन परिस्थितियों में हुई, इसकी पड़ताल की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *