राजनांदगांव : राजनांदगांव की 10 बेटियां राष्ट्रीय स्तर पर दिखाएंगी दम, पंजाब में खेलेंगी हैंडबॉल चैंपियनशिप…

राजनांदगांव , हैंडबॉल के मैदान में राजनांदगांव की बेटियों ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का परचम लहराया है। जिले की 10 बालिका खिलाड़ियों का चयन 48वीं एचएफआई जूनियर राष्ट्रीय बालिका हैंडबॉल चैंपियनशिप के लिए हुआ है। ये खिलाड़ी पंजाब के संगरूर जिले के मस्तुआना साहिब में 25 से 29 नवंबर तक होने वाली प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करेंगी। चयनित खिलाड़ी रविवार को छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस से पंजाब के लिए रवाना होंगी।

खिलाड़ियों का चयन हाल ही में कृष्णा पब्लिक स्कूल, राजनांदगांव में आयोजित राज्य स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता में प्रदर्शन के आधार पर किया गया है। प्रतियोगिता में राजनांदगांव एसोसिएशन की टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए दूसरा स्थान हासिल किया था, जबकि राजनांदगांव क्लब की टीम चौथे स्थान पर रही। खिलाड़ियों के खेल कौशल और प्रदर्शन को देखते हुए जिले की 10 बालिकाओं को राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चुना गया।

इन को मिला मौका: राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित खिलाड़ियों में भावना, भाग्यश्री और चंदानी, नंदनी, फुलेश्वरी और रवीना, अनुष्का सोनी, जया साहू और योगिता गुप्ता तथा प्रथा चौहान शामिल हैं। खिलाड़ियों को प्रशिक्षक धर्मोक्ष जमुरिया, निसार अब्बास और जयश मुदलियार नियमित प्रशिक्षण दे रहे हैं। अभ्यास से जिले की बालिका खिलाड़ी राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर रही हैं।

See also  राजनांदगांव : फ्लाईओवर के नीचे अवैध कब्जे से बढ़ी परेशानी, कार्रवाई की मांग...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *