छत्तीसगढ़

रायपुर : आवास-पर्यावरण एवं वाणिज्यिक कर आबकारी के विशेष सचिव के पद पर महादेव कावरे ने किया कार्यभार ग्रहण

डॉ. अंबेडकर वेलफेयर सोसाइटी ने दी बधाई और शुभकामनाएं

रायपुर, 11 सितंबर 2023

आवास एवं पर्यावरण तथा वाणिज्य कर आबकारी विभाग के विशेष सचिव (स्वतंत्र प्रभार) के पद पर श्री महादेव कावरे ने आज मंत्रालय में उपस्थित होकर कार्यभार ग्रहण किया।
    इस अवसर पर डॉ. अम्बेडकर वेल्फेयर सोसाइटी छत्तीसगढ़ की ओर से श्री महादेव कावरे को बधाई और शुभकामनाएं दी गई। साथ ही मंत्रालय में उनके विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों ने भी श्री कावरे से सौजन्य मुलाकात कर पुष्प गुच्छ भेंट किया।
    उल्लेखनीय है कि इसके पूर्व श्री कावरे दुर्ग संभाग के संभागीय आयुक्त के पद पर पदस्थ थे।
    राज्य शासन द्वारा पिछले दिनों जारी आदेश के तहत उन्हें विशेष सचिव (स्वतंत्र प्रभार) छत्तीसगढ़ शासन, आवास एवं पर्यावरण विभाग के पद पर पदस्थ करते हुए विशेष सचिव (स्वतंत्र प्रभार), वाणिज्यिक कर (आबकारी) विभाग, आयुक्त आबकारी और नगर एवं ग्राम निवेश तथा प्रबंध संचालक, छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कार्पाेरेशन लिमिटेड का भी अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

kgnews

Recent Posts

धमतरी प्रशासन की अनूठी ‘पहल’: युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग

धमतरी प्रशासन की अनूठी ‘पहल’: युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग

​रायपुर       धमतरी जिले के प्रतिभाशाली और आर्थिक रूप से कमजोर युवाओं के…

2 hours ago
सेवा सेतु के माध्यम से राजेश्वरी को दो दिन में मिला आय प्रमाण पत्र

सेवा सेतु के माध्यम से राजेश्वरी को दो दिन में मिला आय प्रमाण पत्र

रायपुर शासन की डिजिटल सेवाएं अब आम नागरिकों के लिए सुविधाजनक, पारदर्शी और समयबद्ध सेवा…

3 hours ago
भिंड के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल 04 व्यक्तियों को त्वरित सहायता देकर पहुँचाया अस्पताल

भिंड के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल 04 व्यक्तियों को त्वरित सहायता देकर पहुँचाया अस्पताल

भोपाल  भिंड जिले के थाना मेहगाँव क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता एवं संवेदनशील कार्यवाही…

3 hours ago
विज्ञान भवन बनेगा अनुसंधान और नवाचार का आधुनिक केंद्र: प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा

विज्ञान भवन बनेगा अनुसंधान और नवाचार का आधुनिक केंद्र: प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा

रायपुर रायपुर में होगा राष्ट्रीय ’साइंस म्यूजियम’ का आयोजन छत्तीसगढ़ में विज्ञान एवं अनुसंधान गतिविधियों…

3 hours ago
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में मंत्रिमंडल का दो दिवसीय ‘चिंतन शिविर 3.0’ का आयोजन 4 जुलाई से

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में मंत्रिमंडल का दो दिवसीय ‘चिंतन शिविर 3.0’ का आयोजन 4 जुलाई से

रायपुर  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल का दो दिवसीय 'चिंतन शिविर…

3 hours ago