जनगणना-2027 के द्वितीय चरण की तैयारियों को लेकर 25 नवंबर को भोपाल में राज्य स्तरीय प्रशिक्षण कांफ्रेंस

जनगणना-2027 के द्वितीय चरण की तैयारियों को लेकर 25 नवंबर को भोपाल में राज्य स्तरीय प्रशिक्षण कांफ्रेंस

प्रदेश के संभागायुक्त, जिला कलेक्टर एवं नगर निगम आयुक्त सहित जनगणना कार्य से जुड़े अधिकारी होंगे शामिल

दूरस्थ़ जिलों के अधिकारी वर्चुअली होंगे शामिल

भोपाल
जनगणना-2027 के राष्ट्रीय महत्व के कार्य के द्वितीय चरण के सफल एवं सुव्यवस्थित क्रियान्वयन की तैयारियों के संबंध में 25 नवंबर 2026 को भोपाल में राज्य स्तरीय प्रशिक्षण कांफ्रेंस आयोजित की जाएगी। कांफ्रेंस का आयोजन प्रातः 10:30 बजे आर.सी.वी.पी. नरोन्हा प्रशासन एवं प्रबंधकीय अकादमी, भोपाल के स्वर्ण जयंती ऑडिटोरियम में होगा।

जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के अंतर्गत 10 जनवरी 2027 से स्व-गणना की प्रक्रिया प्रारंभ होगी। इसके पश्चात 25 जनवरी 2027 से प्रगणकों द्वारा घर-घर जाकर जनगणना का कार्य किया जाएगा। इस चरण में जनगणना की प्रक्रिया को निर्धारित समय-सीमा में संपन्न कराने तथा मैदानी स्तर पर कार्यों के प्रभावी संचालन के लिए अधिकारियों को आवश्यक प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा।

राज्य स्तरीय प्रशिक्षण कांफ्रेंस में प्रदेश के संभागायुक्त, जिला कलेक्टर एवं नगर निगम आयुक्त, प्रत्येक जिले से जनगणना कार्य से जुड़े अपर कलेक्टर (ADM), अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) (SDM), जिला योजना अधिकारी (DPO) एवं अन्य संबंधित अधिकारी सम्मिलित होंगे। दूरस्थ जिलों के अधिकारी वर्चुअली माध्यम से कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे।

कांफ्रेंस के माध्यम से जनगणना के द्वितीय चरण की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक तैयारियों एवं मैदानी स्तर पर दायित्वों के प्रभावी निर्वहन के संबंध में आवश्यक जानकारी और प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।

 

See also  इंदौर में सब्जी मंडी विवाद ने पकड़ा तूल, नेता प्रतिपक्ष ने कर्मचारी को मारा थप्पड़, FIR दर्ज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *