मोहला : किसानों को ऐप से घर बैठे मिला टोकन बांधाबाजार केंद्र में किया धान विक्रय…

मोहला , समर्थन मूल्य पर धान खरीदी को सुविधाजनक बनाने के लिए शासन की डिजिटल व्यवस्था से किसानों को बड़ी राहत मिल रही है। तुंहर टोकन ऐप से घर बैठे टोकन मिलने पर खरीदी केंद्रों के अनावश्यक चक्कर नहीं लगाने पड़ रहे हैं। जिले की किसान पुष्पा बाई साहू ने ऐप के जरिए टोकन लेकर बांधाबाजार धान खरीदी केंद्र में धान बेचा।

उन्होंने बताया कि मोबाइल से आसानी से टोकन मिलने पर समय और श्रम दोनों बचे हैं, जिससे प्रक्रिया सरल हुई है। उन्होंने व्यवस्था के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार जताया।

See also  CG : चमकदार सब्जियां और आकर्षक पैकिंग, क्या गुणवत्ता की जांच के बिना सुरक्षित हैं ये उत्पाद? …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *