मोहला : सेवा सेतु केंद्र के माध्यम से 15 दिनों में मिला स्थायी जाति एवं निवास प्रमाण पत्र, रोमन कुमार ने जताया मुख्यमंत्री के प्रति आभार

मोहला : सेवा सेतु केंद्र के माध्यम से 15 दिनों में मिला स्थायी जाति एवं निवास प्रमाण पत्र, रोमन कुमार ने जताया मुख्यमंत्री के प्रति आभार

– त्वरित एवं सुगम सेवा से आम नागरिकों को मिल रही राहत, तहसील परिसर स्थित सेवा सेतु केंद्र बना सुविधाजनक माध्यम

      मोहला । शासन की जनकल्याणकारी  सेवाओं को आम नागरिकों तक सरल, सहज एवं समयबद्ध तरीके से पहुंचाने की पहल से लोगों को राहत मिल रही है। इसी कड़ी में ग्राम पेंदोडी, तहसील औंधी निवासी रोमन कुमार को सेवा सेतु केंद्र के माध्यम से महज 15 दिनों के भीतर स्थायी जाति प्रमाण पत्र एवं निवास प्रमाण पत्र प्राप्त हुए हैं।
           रोमन कुमार ने तहसील परिसर स्थित सेवा सेतु केंद्र के माध्यम से स्थायी जाति एवं निवास प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के मात्र 15 दिनों के भीतर दोनों प्रमाण पत्र जारी कर दिए गए। निर्धारित समय में प्रमाण पत्र मिलने से रोमन कुमार ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार जताया। रोमन कुमार ने कहा कि पहले शासकीय दस्तावेजों के लिए बार-बार कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ते थे, लेकिन सेवा सेतु केंद्र के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन और समयबद्ध निराकरण की सुविधा मिलने से प्रक्रिया काफी आसान हो गई है। कम समय में आवश्यक प्रमाण पत्र उपलब्ध होना आम नागरिकों के लिए बड़ी सहूलियत है।
         सेवा सेतु जैसी पहल से शासकीय सेवाओं की पहुंच आम नागरिकों तक आसान हो रही है। इससे न केवल लोगों के समय और श्रम की बचत हो रही है, बल्कि पारदर्शिता एवं समयबद्ध सेवा वितरण को भी बढ़ावा मिल रहा है।

See also  राजनांदगांव : नगर निगम द्वारा नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने लगातार की जा रही पहल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *