CG : प्रभारी सचिव श्रीमती निहारिका बारिक ने ली जिला स्तरीय समीक्षा बैठक …

CG : प्रभारी सचिव श्रीमती निहारिका बारिक ने ली जिला स्तरीय समीक्षा बैठक …

सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का प्राथमिकता से निराकरण करें, समय-सीमा का रखें विशेष ध्यान
जनगणना की तैयारी, बच्चों के आधार कार्ड निर्माण एवं जल संरक्षण के कार्यों को गति देने के निर्देश

महासमुंद । छत्तीसगढ़ शासन के गृह एवं जेल विभाग की अपर मुख्य सचिव एवं महासमुंद जिले की प्रभारी सचिव श्रीमती निहारिका बारिक ने आज जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेकर विभिन्न विभागों के कार्यों, योजनाओं की प्रगति, कानून व्यवस्था एवं जनहित से जुड़े विषयों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन के साथ-साथ आम नागरिकों की शिकायतों का प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। बैठक में जेल सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुरक्षित करने आवश्यक निर्देश दिए गए। सीएम हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता से निराकरण करें तथा प्रत्येक प्रकरण में निर्धारित समय-सीमा का पालन सुनिश्चित करें। बैठक में कलेक्टर विनय कुमार लंगेह, पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार, जिला पंचायत सीईओ सुश्री अनुपमा आनंद, अपर कलेक्टर रवि साहू सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

प्रभारी सचिव ने कहा कि अधिकारी केवल कार्यों की प्रगति तक सीमित न रहें, बल्कि जनता की समस्याओं के समाधान पर भी विशेष ध्यान दें। लंबित शिकायतों की नियमित समीक्षा कर उनका गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित किया जाए।

बैठक में वीबी राम जी के अंतर्गत आजीविका डबरी, बालिका शौचालय, मुक्तिधाम, डीफांक एवं बोरवेल सहित विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा की गई। प्रभारी सचिव ने इन कार्यों को प्राथमिकता से पूर्ण करने तथा जल संरक्षण से जुड़े कार्यों को विशेष महत्व देने के निर्देश दिए। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में जल संवर्धन एवं आजीविका के साधनों को मजबूत करने के लिए योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने कहा।

See also  CG : छत्तीसगढ़ के कृषि उत्पादों के लिए वैश्विक बाजार के नए द्वार

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान की समीक्षा करते हुए उन्होंने महिला स्व-सहायता समूहों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए बड़े ऋण उपलब्ध कराने तथा उन्हें आजीविका गतिविधियों से जोड़ने के निर्देश दिए। समूहों को स्वरोजगार, उत्पादन एवं आय बढ़ाने वाले कार्यों के लिए प्रोत्साहित करने पर जोर दिया।

कृषि विभाग की समीक्षा में प्रभारी सचिव ने किसानों को धान के स्थान पर दलहन, तिलहन एवं मिलेट्स फसलों की खेती के लिए प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए। उन्होंने जैविक खेती को बढ़ावा देने तथा उद्यानिकी फसलों को प्राथमिकता देने पर जोर दिया। कृषि विविधीकरण से किसानों की आय बढ़ाने और खेती को अधिक लाभकारी बनाने के लिए विभागीय योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने कहा।

लोक निर्माण विभाग के निर्माणाधीन कार्यों की समीक्षा करते हुए उन्होंने सभी कार्यों को गुणवत्ता के साथ शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। इसके अलावा अन्य विभागों की योजनाओं एवं कार्यों की प्रगति की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

राजस्व विभाग की समीक्षा के दौरान सीमांकन सहित विभिन्न राजस्व प्रकरणों के निराकरण की स्थिति की जानकारी ली गई। प्रभारी सचिव ने सभी प्रकरणों का निर्धारित समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने तथा आम नागरिकों को राजस्व संबंधी कार्यों के लिए अनावश्यक परेशानी न हो, इसका विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।

आगामी जनगणना की तैयारियों के संबंध में उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक तैयारी एवं समन्वय सुनिश्चित करने कहा। उन्होंने 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों के आधार कार्ड निर्माण के लिए विशेष शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए। जिला अस्पताल के साथ-साथ आंगनबाड़ी केंद्रों एवं स्कूलों में भी शिविर लगाकर बच्चों के आधार कार्ड बनाए जाएं, ताकि कोई भी पात्र बच्चा इस सुविधा से वंचित न रहे।

See also  राजनांदगांव : सुरक्षित मातृत्व एवं नवजात शिशुओं की जीवन रक्षा के लिए स्वास्थ्य अमला रहे सजग - कलेक्टर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *