CG : मिशन वात्सल्य एवं मिशन शक्ति के तहत गुरुर व बालोद परियोजना में बाल विवाह मुक्त अभियान पर कार्यशाला आयोजित …

CG : मिशन वात्सल्य एवं मिशन शक्ति के तहत गुरुर व बालोद परियोजना में बाल विवाह मुक्त अभियान पर कार्यशाला आयोजित …

बालोद । कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देशन एवं महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी के मार्गदर्शन में जिला बाल संरक्षण इकाई द्वारा एकीकृत बाल विकास परियोजना गुरुर तथा बालोद में ‘बाल विवाह मुक्त भारत एवं छत्तीसगढ़ अभियान’ के अंतर्गत एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिला बाल संरक्षण अधिकारी गजानंद साहू के नेतृत्व में आयोजित इन कार्यशालाओं में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं मैदानी अमले को बाल विवाह की रोकथाम तथा बाल संरक्षण से जुड़े महत्वपूर्ण कानूनों की विस्तृत जानकारी दी गई।

कार्यशाला में जनपद पंचायत अध्यक्ष, सदस्यगण, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, शिक्षा अधिकारी, समस्त पंचायत सचिव, सेक्टर सुपरवाइजर, पदेन बाल विवाह प्रतिषेध अधिकारियों एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का संवेदीकरण किया गया। इस दौरान सभी को अपने कार्यक्षेत्र में बाल विवाह की सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई करने तथा विवाह से पूर्व वर-वधू के आयु संबंधी दस्तावेजों का अनिवार्य रूप से संधारण सुनिश्चित करने एवं बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान का व्यापक प्रचार-प्रसार करने का अनुरोध किया गया।

इस अवसर पर विशेषज्ञों द्वारा लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो एक्ट) 2012, किशोर न्याय अधिनियम 2015, बच्चों के सुरक्षा व संरक्षण के अधिकार, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, कन्या भ्रूण हत्या, बाल श्रम, बाल भिक्षावृत्ति, दत्तक ग्रहण, साइबर सुरक्षा, मानव व्यापार तथा ‘एक युद्ध नशे के विरुद्ध’ जैसे संवेदनशील विषयों पर सारगर्भित जानकारी साझा की गई। कार्यशाला में जिला बाल संरक्षण इकाई, मिशन वात्सल्य, मिशन शक्ति, महिला एवं बाल विकास विभाग तथा चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 के प्रतिनिधिगण प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

See also  CM विष्णुदेव साय आज कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल, CODECON कार्यक्रम में भी करेंगे शिरकत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *