CG : जिला न्यायालय में मनाया गया संविधान दिवस, संविधान की उद्देशिका का हुआ सामूहिक वाचन …

CG : जिला न्यायालय में मनाया गया संविधान दिवस, संविधान की उद्देशिका का हुआ सामूहिक वाचन …

बालोद । जिला न्यायालय में 26 नवंबर को संविधान दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ श्याम लाल नवरत्न, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश बालोद द्वारा भारतीय संविधान की उद्देशिका (प्रस्तावना) का वाचन कर किया गया। इस अवसर पर जिला न्यायालय में उपस्थित समस्त न्यायिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा संविधान की उद्देशिका का सामूहिक वाचन किया गया। सभी ने उद्देशिका में निहित मूल आदर्शों एवं सिद्धांतों को आत्मसात करते हुए उनके अनुरूप आचरण करने तथा संविधान के मूल्यों का अपने जीवन में अनुसरण करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के दौरान भारतीय संविधान की महत्ता, लोकतांत्रिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में इसकी भूमिका तथा नागरिकों को प्राप्त मौलिक अधिकारों एवं उनके कर्तव्यों के प्रति जागरूकता के महत्व पर प्रकाश डाला गया। इस अवसर पर न्याय, स्वतंत्रता, समता एवं बंधुता जैसे संवैधानिक मूल्यों के महत्व को रेखांकित किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से सभी को संविधान के प्रति सम्मान एवं निष्ठा बनाए रखने तथा संवैधानिक आदर्शों के अनुरूप अपने दायित्वों का निर्वहन करने का संदेश दिया गया।

संविधान दिवस का यह आयोजन भारतीय लोकतंत्र की गरिमा, संवैधानिक मूल्यों और न्याय व्यवस्था के प्रति प्रतिबद्धता व्यक्त करने का महत्वपूर्ण अवसर रहा।

See also  CG : रायपुर में गाय को रौंदकर भागने लगा कार चालक, राहगीरों ने पीछा कर पकड़ा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *