छत्तीसगढ़

कांकेर : खराब सड़कों की मरम्मत करने कलेक्टर ने दिये निर्देश

कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला ने अधिकारियें की बैठक लेकर समय-सीमा में निराकरण पत्रों पर संबंधित विभागीय अधिकारियों द्वारा किये गये कार्यवाही की समीक्षा करते हुए जनचौपाल में प्राप्त सभी आवेदनों को अविलंब निराकृत करने के लिए निर्देशित किया। निर्माण कार्यों को भी शीघ्र पूरा करने के निर्देष दिये गये। खराब हो चुके सड़कों का मरम्मत करने के लिए अधिकारियों को निर्देषित करते हुए उन्होंने कहा कि इसमें लापरवाही बर्दाष्त नहीं की जायेगी। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी में लगे श्रमिकों का श्रम विभाग में पंजीयन सुनिष्चित करने के लिए भी श्रम पदाधिकारी एवं सभी जनपद सीईओ को निर्देषित किया गया है।

कलेक्टर डॉ. शुक्ला द्वारा पेसा कानून का स्थानीय भाषा, बोली में प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए जिला पंचायत सीईओ को निर्देश दिये गये हैं तथा प्रशिक्षण का कार्य 23 सितम्बर तक पूरा करने कहा गया है। राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना से लाभान्वित होने वाले गायता, पुजारी सहित अन्य हितग्राहियों को भुगतान का चेक करने तथा स्वीकृत सभी प्रधानमंत्री आवास और सामाजिक भवनों का निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ करने के निर्देश दिये गये। सरोना तहसील में फसल सर्वेक्षण कार्य को शीघ्र पूरा करने तथा लोगों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए मनरेगा से कार्य स्वीकृत करने के निर्देश दिये गये। जिले के सभी आश्रम-छात्रावासों का निरीक्षण करने एवं बच्चों से चर्चा करने और उनके स्वास्थ्य परीक्षण करने के लिए भी निर्देशित किया गया। गोधन न्याय योजनांतर्गत गौठानों में गोबर की खरीदी और उससे वर्मी कम्पोस्ट के निर्माण तथा उसके विक्रय की समीक्षा भी गई एवं अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। शहरी क्षेत्रों में उचित मूल्य दुकान, आंगनबाड़ी केन्द्र तथा उप स्वास्थ्य केन्द्र के लिए भवनों के निर्माण हेतु भूमि का चिन्हांकन करने के लिए अधिकारियों को निर्देषित किया गया।

विधानसभा निर्वाचन को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए विभिन्न समितियों के नोडल अधिकारियों को उनके दायित्वों के निर्वहन के लिए आवष्यक दिषा-निर्देष देते हुए कलेक्टर ने कहा कि जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्रों में पांच-पांच मॉडल मतदान केन्द्र बनाये जाये। स्वीप गतिविधियों के लिए कैलेण्डर बनाने तथा 80 वर्ष या उससे अधिक आयु वर्ग के मतदाताओं का भौतिक सत्यापन करने के लिए सभी एसडीएम को निर्देषित किया गया है। बैठक में अपर कलेक्टर अंतागढ़ बी.एस. उईके, डीएफओ पूर्व एवं पश्चिम भानुप्रतापपुर वन मंडल जाधव श्रीकृष्ण तथा शशि गानंदन, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुमीत अग्रवाल, विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी सहित सभी एसडीएम, जनपद सीईओ एवं नगरीय निकायों के अधिकारी मौजूद थे।

kgnews

Recent Posts

CG : वन महोत्सव : जशपुर में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान को मिल रहा जनसमर्थन

CG : वन महोत्सव : जशपुर में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान को मिल रहा जनसमर्थन

विद्यार्थियों, जनप्रतिनिधियों और स्थानीय नागरिकों ने किया वृहद वृक्षारोपण, पौधों के संरक्षण का लिया संकल्प…

2 minutes ago
CG : गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले के नवपदस्थ कलेक्टर विजय दयाराम के ने संभाला कार्यभार

CG : गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले के नवपदस्थ कलेक्टर विजय दयाराम के ने संभाला कार्यभार

रविवार शासकीय अवकाश के दिन जनसेवा की भावना के साथ किया पदभार ग्रहण रायपुर, गौरेला…

10 minutes ago
CG : महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिला आत्मनिर्भरता का नया आधार

CG : महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिला आत्मनिर्भरता का नया आधार

रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना प्रदेश की महिलाओं…

15 minutes ago
CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेशभर में जल संरक्षण बना जनआंदोलन

CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेशभर में जल संरक्षण बना जनआंदोलन

वीबी जी राम जी योजना के अंतर्गत प्रत्येक जिले में तेज़ी से हो रहे रोजगार,…

19 minutes ago
CG : जिला स्तरीय शालेय कराते प्रतियोगिता संपन्न

CG : जिला स्तरीय शालेय कराते प्रतियोगिता संपन्न

अंडर-14, 17 एवं 19 आयु वर्ग के 29 खिलाड़ियों ने किया प्रतिभा का प्रदर्शन गौरेला-पेंड्रा-मरवाही,…

29 minutes ago
CG : नवपदस्थ कलेक्टर विजय दयाराम के ने संभाला कार्यभार

CG : नवपदस्थ कलेक्टर विजय दयाराम के ने संभाला कार्यभार

रविवार शासकीय अवकाश के दिन जनसेवा की भावना के साथ किया पदभार ग्रहण गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, जिले…

32 minutes ago