राजनांदगांव : दुकान के सौदे पर विवाद, एक लाख लौटाने को लेकर अलग-अलग दावे…

राजनांदगांव , नेहरू नगर स्थित सिटी सेंटर में दुकान क्रमांक ई-36 की खरीदी को लेकर अधिवक्ता डॉ. आदित्य प्रकाश श्रीवास्तव और महावीर ग्रुप के बीच एक विवाद सामने आया है। श्रीवास्तव ने शनिवार को एक पत्रकारवार्ता में बताया कि उन्होंने करीब 80 लाख रुपए कीमत की दुकान खरीदने के लिए बुकिंग कराई थी और एक लाख रुपए टोकन राशि के रूप में दिए थे।

उनका कहना है कि वे सौदा निरस्त नहीं करना चाहते थे, बल्कि दुकान के आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराकर अपने पक्ष में पंजीयन कराने की मांग कर रहे थे। इसके बावजूद 29 अगस्त को उनकी जानकारी और सहमति के बिना एक लाख रुपए उनके खाते में वापस ट्रांसफर कर दिए गए। उन्होंने 1 सितंबर को रजिस्टर्ड नोटिस भेजकर इस पर आपत्ति जताई और सौदे को आगे बढ़ाने की मांग की।

उनका आरोप है कि नोटिस का जवाब भी नहीं दिया गया। वहीं महावीर ग्रुप ने एक बयान जारी कर कहा है कि दुकान पूर्व से एक अन्य व्यक्ति के स्वामित्व में थी और उसके विक्रय के लिए ग्रुप की सेल्स टीम को अधिकृत किया गया था। ग्रुप के अनुसार, श्रीवास्तव ने एक लाख रुपए टोकन मनी जमा की थी, लेकिन आपसी बातचीत में तय शर्तों के अनुरूप आगे की प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी, जिसके कारण सौदा संपन्न नहीं हुआ। इसी वजह से जमा की गई पूरी एक लाख रुपए की राशि उनके बैंक खाते में वापस कर दी गई। ग्रुप ने किसी की राशि रोके जाने से इनकार करते हुए लगाए गए आरोपों को निराधार बताया है।a

See also  छत्तीसगढ़ में पुलिस को बड़ी सफलता, आठ लाख के इनामी नक्सली DVCM चंदर समेत पांच गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *