जशपुर : बिजली गिरने से किशोर की मौत

छत्तीसगढ़ में मानसून सक्रिय होने की वजह से लोगों को राहत की बारिश तो मिल रही है। लेकिन कई जगहों पर बारिश के साथ-साथ आकाशीय बिजली कहर बनकर आती है।

प्रदेश के जशपुर जिले में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक किशोर की मौत हो गई। वहीं एक कर्मचारी भी गंभीर रूप से घायल हो गया है।

दरअसल, जिले के सन्ना के खेल मैदान में फुटबॉल का मैच होना था। जिसके लिए वहां खिलाड़ी और दर्शक जुट रहे थे। तभी अचानक मौसम के कहर ने सब तहस-नहस कर दिया। अचानक से वहां आकाशीय बिजली गिरी। जिससे पेड़ के नीचे खड़ा आयुष पिता जलसेन 15 वर्षीय इसकी चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई।

वहीं वहां मौजूद एक वन विभाग के कर्मचारी अमित मिंज भी गंभीर रूप से घायल हो गये हैं। जिनका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संन्ना में इलाज चल रहा है।

See also  मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना : कांकेर में दो नए मार्गों पर बस सेवा शुरू, दूरस्थ गांवों को मिलेगी परिवहन सुविधा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *