राजनांदगांव: तिलई स्कूल में बैठक हाल का हुआ भूमिपूजन

राजनांदगांव। ग्राम तिलई में स्कूल बैठक हाल का भूमिपूजन क्षेत्रीय जनपद सदस्य सभापति ओमप्रकाश साहू द्वारा किया गया। ओमप्रकाश साहू ने कहा की डुमरडीहकला (तिलई) जनपद क्षेत्र में विकास में कोई कमी नहीं होगा, सभी जनप्रतिनिधि मिलकर काम करेंगे तो विकास की रफ्तार दोगुना होगा। ग्राम सरपंच मथुरा नेताम ने सभी का आभार व्यक्त किये। भूमिपूजन के दौरान ग्राम पटेल विदेशी साहू, पंच गुलाल साहू, नाजरीन खान, हेमंत नेताम, संतोष देवांगन, भूपेन्द्र साहू, पूनम देवांगन आदि उपस्थित थे।

See also  मुक्ताकाशी मंच में सजेगी काव्य की महफिल, नामचीन कविगण करेंगे रचनाओं का पाठ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *