छत्तीसगढ़

भिलाई : गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान के बेटे की हत्या

छत्तीसगढ़ के भिलाई में बीती रात कुछ नशेड़ी युवकों ने गुरुद्वारा बेबे नानकी जी प्रबंधक कमेटी के प्रधान सरदार कुलवंत सिंह के बेटे मलकीत सिंह उर्फ वीरू की हत्या कर दी।

बताया जा रहा है कि 35 वर्षीय मलकीत रात में गदर 2 मूवी देखकर लौट रहा था। इसी दौरान खुर्सीपार थाना अंतर्गत आईटीआई मैदान के पास कुछ लड़कों ने उसे रोका और उससे मारपीट की। बाद में रायपुर में इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के मुताबिक मलकीत सिंह दुर्गा मंदिर के पास गौतम नगर खुर्सीपार का रहने वाला है। उसके पिता सरदार कुलवंत सिंह बिल्डिंग मटेरियल की दुकान भी चलाते हैं। शुक्रवार रात मलकीत बाइक से मूवी देखकर घर लौट रहा था।

रात 9 बजे के करीब जैसे ही वो खुर्सीपार थाना क्षेत्र अंतर्गत आईटीआई मैदान के पास पहुंचा करीब 5-6 लड़कों ने उसे रोक लिया। रोकते ही वो लोग उससे गाली गलौज करने लगे। जब मलकीत ने विरोध किया तो उन्होंने उसके चाकू लगा दिया और उसे बुरी तरह मारा पीटा। वो लोग मलकीत को वहीं अधमरा छोड़कर भाग गए।

सूचना पाकर घर वाले मौके पर पहुंचे और और उसे तुरंत खुर्सीपार के निजी अस्पताल में लेकर गए। वहां डॉक्टर ने हालत गंभीर होने से उसे रायपुर रेफर कर दिया। रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

सिख समुदाय में रोष किया थाने का घेराव
इस घटना के बाद से पूरे सिख समुदाय में रोष व्याप्त है। गुरुद्वारा कमेटी के सभी सदस्य और सिख समुदाय के लोग बड़ी संख्या में खुर्सीपार थाने पहुंचे हुए हैं। उन्होंने आरोपियों की धरपकड़ की मांग को लेकर थाने का घेराव शुरू कर दिया है। बढ़ते तनाव को देखते हुए एएसपी संजय ध्रुव और दूसरे थानों को बल भी वहां पहुंचा हुआ है। एएसपी आक्रोशित लोगों को समझाने में लगे हुए हैं।

मौत की खबर मिलते ही आरोपी फरार

खुर्सीपार पुलिस ने पहले इसे साधारण मारपीट का मामला समझा था। जब युवक की मौत हो गई तो पुलिस अलर्ट हुई। तब तक आरोपियों को भी इसकी सूचना मिल गई थी और वो फरार हो गए। पुलिस आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दे रही है। खबर लिखे जाने तक एक भी आरोपी पकड़ में नहीं आया है।

आईटीआई ग्राउंड बन चुका है नशेड़ियों का अड्डा
आपको बता दें कि जिस आईटीआई ग्राउंड में ये घटना हुई है वो नशेड़ियों का अड्डा बन चुका है। यहां आपराधिक किस्म के लोग हर समय देर रात तक नशा करते हुए बैठे रहते हैं। इस दौरान कोई अकेला मिलता है तो वो लोग उसके साथ लूट व छिनैती भी करते हैं। इसकी जानकारी होने के बाद भी खुर्सीपार पुलिस न तो गस्त करती है और न ही ऐसे लोगों पर लगाम लगा पा रही है।

kgnews

Recent Posts

राजनांदगांव : डॉ. खूबचंद बघेल कृषक रत्न पुरस्कार के लिए 31 जुलाई तक आवेदन आमंत्रित

राजनांदगांव : डॉ. खूबचंद बघेल कृषक रत्न पुरस्कार के लिए 31 जुलाई तक आवेदन आमंत्रित

राजनांदगांव । डॉ. खूबचंद बघेल कृषक रत्न पुरस्कार के लिए इच्छुक एवं पात्र कृषकों से…

21 minutes ago
राजनांदगांव : मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना

राजनांदगांव : मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना

- चयन परीक्षा परिणाम के संबंध में दावा-आपत्ति 9 जुलाई कोराजनांदगांव । मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति…

23 minutes ago
राजनांदगांव : भारत स्काउट्स एवं गाइड्स की जिला परिषद एवं जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न

राजनांदगांव : भारत स्काउट्स एवं गाइड्स की जिला परिषद एवं जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न

राजनांदगांव । भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ शाखा राजनांदगांव की जिला परिषद एवं जिला कार्यकारिणी…

24 minutes ago
राजनांदगांव : परिजनों के सहमति से बालिकाओं को लगाया जा रहा एचपीवी टीका

राजनांदगांव : परिजनों के सहमति से बालिकाओं को लगाया जा रहा एचपीवी टीका

राजनांदगांव । भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के निर्देशानुसार 14 से 15…

27 minutes ago
राजनांदगांव जिले में अब तक 1708.2 मिमी वर्षा दर्ज – जिले में आज 40.5 मिमी बारिश हुई

राजनांदगांव जिले में अब तक 1708.2 मिमी वर्षा दर्ज – जिले में आज 40.5 मिमी बारिश हुई

राजनांदगांव । राजनांदगांव जिले में इस वर्ष चालू मानसून वर्ष में 1 जून 2026 से…

28 minutes ago
राजनांदगांव : स्वास्थ्य विभाग द्वारा बरसात के मौसम में डेंगू एवं मलेरिया बीमारी से बचाव के लिए दी गई समसामयिक सलाह

राजनांदगांव : स्वास्थ्य विभाग द्वारा बरसात के मौसम में डेंगू एवं मलेरिया बीमारी से बचाव के लिए दी गई समसामयिक सलाह

राजनांदगांव एडीज मच्छरों के प्रजनन की संभावना बढ़ जाती है। डेंगू एवं मलेरिया जैसी मच्छरजनित…

30 minutes ago