ओंकारेश्वर में सीवरेज परियोजना का कार्य पूर्णता की ओर

16.30 करोड रूपये की सीवरेज परियोजना से ओंकारेश्वर बनेगा निर्मल नगर

भोपाल

नगरीय विकास एवं आवास विभाग के उपक्रम मध्‍यप्रदेश अर्बन डेवलपमेंट कम्‍पनी द्वारा मध्‍यप्रदेश की जीवन रेखा माँ नर्मदा नदी के किनारे बसे ओंकारेश्‍वर में सीवरेज परियोजना का कार्य अंतिम चरण में है। मल जल के उचित निस्तारण के उद्देश्य से ओंकारेश्वर में लगभग 23 किलोमीटर सीवरेज नेटवर्क बिछाया गया है। मलजल के शोधन के लिए यहॉ 0.45 और 0.55 एमएलडी क्षमता के सीवरेज ट्रिटमेंट प्लांट स्थापित किए गए हैं।

ओंकारेश्वर में चार पम्पिंग स्टेशन का निर्माण भी किया गया है। उल्लेखनीय है विशेष निधि के माध्यम से प्रगतिरत इस परियोजना की लागत लगभग 16 करोड़ 30 लाख रूपये है। परियोजना का कार्य लगभग 82 प्रतिशत पूरा हो चुका है। आम नागरिकों को सीवरेज कनेक्शन के लिए जागरूक करने यहॉ अखिल भारतीय स्थानीय स्वशासन संस्थान द्वारा जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है। संस्थान के प्रतिनिधियों द्वारा नागरिकों को बतलाया जा रहा है, कि घर को सीवरेज नेटवर्क से जोडने के बाद स्वास्थ्यगत समस्याओं से मुक्ति मिलेगी। आसपास का वातावरण स्वच्छ व निर्मल होगा। नागरिकों को यह भी समझाया जा रहा है कि ओंकारेश्वर में शत-प्रतिशत घरों को सीवरेज नेटवर्क से जोडने पर माँ नर्मदा की पवित्रता को अक्षुण्ण रखा जा सकेगा। गौरतलब है कि ओंकारेश्वर में 2400 घरों को सीवरेज नेटवर्क से जोड़ा जायेगा, जिससे 12 हजार से अधिक की आबादी लाभान्वित होगी।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: top-news

Recent Posts

Rajnandgaon : युवा पत्रकारों पर जानलेवा हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

Rajnandgaon : युवा पत्रकारों पर जानलेवा हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

जिला ग्रामीण कांग्रेस ने एसपी के नाम सौंपा ज्ञापन, कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की…

2 minutes ago
अबूझमाड़ के जंगलों में होगी कॉफी की खेती, ओडिशा में ट्रेनिंग लेंगे अधिकारी

अबूझमाड़ के जंगलों में होगी कॉफी की खेती, ओडिशा में ट्रेनिंग लेंगे अधिकारी

दुर्ग. हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग एवं जिला रोजगार स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र जिला-दुर्ग के संयुक्त तत्वावधान…

21 minutes ago
मंगुभाई पटेल का कार्यकाल 6 जुलाई को पूरा! क्या फिर बनेंगे मध्य प्रदेश के राज्यपाल या होगा नया चेहरा?

मंगुभाई पटेल का कार्यकाल 6 जुलाई को पूरा! क्या फिर बनेंगे मध्य प्रदेश के राज्यपाल या होगा नया चेहरा?

भोपाल  मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल का पांच साल का कार्यकाल 6 जुलाई को…

26 minutes ago
स्वस्थ छत्तीसगढ़ करेगा विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण- मुख्यमंत्री साय

स्वस्थ छत्तीसगढ़ करेगा विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण- मुख्यमंत्री साय

स्वस्थ छत्तीसगढ़ करेगा विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण- मुख्यमंत्री साय 103 करोड़ रुपये से अधिक के…

26 minutes ago
दुर्ग में रेलवे की जमीन से हटे वारिस, स्वेच्छा से प्रशासन को सौंपा मकान

दुर्ग में रेलवे की जमीन से हटे वारिस, स्वेच्छा से प्रशासन को सौंपा मकान

दुर्ग. सरकारी भूमि पर वर्षों से बने कब्जों को हटाने के लिए अक्सर प्रशासन और…

1 hour ago
मध्यप्रदेश बनेगा देश में महिलाओं की सोसायटी बनाने वाला अग्रणी राज्य : मंत्री सारंग

मध्यप्रदेश बनेगा देश में महिलाओं की सोसायटी बनाने वाला अग्रणी राज्य : मंत्री सारंग

मध्यप्रदेश बनेगा देश में महिलाओं की सोसायटी बनाने वाला अग्रणी राज्य : मंत्री सारंग सहकारिता…

1 hour ago