जिला ग्रामीण कांग्रेस ने एसपी के नाम सौंपा ज्ञापन, कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी
राजनांदगांव। युवा पत्रकारों पर हुए कथित जानलेवा हमले के मामले में आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण, राजनांदगांव ने पुलिस अधीक्षक के नाम ज्ञापन सौंपा है। कांग्रेस ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित सभी प्रासंगिक धाराओं में कठोर कार्रवाई की मांग की है।

जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष विनीत यादव के लेटरहेड पर जारी ज्ञापन में कहा गया है कि सनसिटी कॉलोनी, राजनांदगांव के समीप युवा पत्रकार सौरभ ताम्रकार एवं योगेश साहू को कथित रूप से तेज रफ्तार कार से टक्कर मारने का प्रयास किया गया। ज्ञापन में यह भी आरोप लगाया गया है कि विरोध करने पर वाहन चालक दोबारा लौटकर हमला करने की कोशिश करने लगा।

कांग्रेस ने इस घटना को गंभीर, निंदनीय और लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर सीधा हमला बताया है। ज्ञापन में कहा गया है कि घटना में प्रयुक्त वाहन को पुलिस द्वारा जब्त किए जाने के बावजूद अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होना पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली और कानून-व्यवस्था पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़ा करता है।

जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण ने मांग की है कि आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार कर कानून के अनुसार कठोर दंड दिलाया जाए। साथ ही चेतावनी दी गई है कि यदि शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित नहीं की जाती है, तो जिला कांग्रेस कमेटी राजनांदगांव पत्रकारों की सुरक्षा और जनहित के मुद्दे को लेकर लोकतांत्रिक आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी, जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन की होगी।
खंडवा मध्य प्रदेश की सियासत में अयोध्या के श्री राम मंदिर को लेकर एक बार…
इंदौर हाई कोर्ट की इंदौर खंडपीठ ने महिलाओं के प्रजनन अधिकारों को लेकर अहम फैसला…
दुर्लभ प्राचीन पांडुलिपियों को सहेजने और संरक्षित करने में मध्यप्रदेश देश में प्रथम देश की…
मुंगेली : महतारी वंदन योजना बनी सुनीता साहू के बच्चों की बेहतर शिक्षा का आधार…
बिजली कंपनी फैसला: जिस ठेकेदार के नाम पर कार्य आदेश, वही करेगा काम भोपाल मध्यप्रदेश…
रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशन में आयोजित सुशासन तिहार जनसमस्याओं के त्वरित समाधान…