छत्तीसगढ़

रायपुर : छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े सटोरिए की शादी में बॉलीवुड का तड़का

ऑनलाइन सट्‌टे का कारोबार चलाने वाले सौरभ चंद्राकर की शादी का वीडियो सामने आया है। छत्तीसगढ़ के भिलाई का रहने वाला सौरभ चंद्राकर इन दोनों ईडी के रडार पर है। दुबई में बैठकर सौरभ अपने साथी रवि उप्पल के साथ ऑनलाइन सट्टे का धंधा चला रहा है।

हवाला के जरिए कई सौ करोड़ रुपयों का हेरफेर होता है। प्रवर्तन निदेशालय की टीम उसे ढूंढ रही है। एक दिन पहले शुक्रवार को ही रायपुर, कोलकाता, भोपाल, मुंबई के अलग-अलग ठिकानों में छापेमारी के बाद 417 करोड़ की अवैध संपत्ति जब्त की गई।

बॉलीवुड सितारों ने किया था शादी में परफार्म
परिवर्तन निदेशालय ने अपनी जांच में पाया कि सौरभ चंद्राकर ने फरवरी में शादी की। इसमें 200 करोड रुपए खर्च किए गए। हवाला के जरिए यह पैसे इवेंट कंपनी और बॉलीवुड सितारों तक पहुंचा। शादी में सनी लियोनी, नेहा कक्कड़, एली एवराम, आतिफ असलम, राहत फतेह अली खान, अली असगर , विशाल दादलानी, टाइगर श्रॉफ, भाग्यश्री , पुलकित सम्राट, कृति खरबंदा, नुसरत भरूचा, कृष्णा अभिषेक जैसे दर्जन भर बॉलीवुड सितारों ने परफॉर्म किया।

सितारों पर भी कार्रवाई की तैयारी
मोस्ट वांटेड सटोरिया सौरभ चंद्राकर इस वीडियो में हाथों में मेहंदी सजाकर अपनी दुल्हन के साथ नजर आ रहा है। बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने इसकी शादी और रिसेप्शन के कार्यक्रम में डांस किया, गाने गाए। खबर है कि इन सभी को हवाला के जरिए मोटी रकम ट्रांसफर की गई, इसकी जांच भी अब ED कर रही है। सूत्रों की माने तो इन सेलिब्रिटीज पर भी कार्रवाई का शिकंजा ED कस सकती है।

पूल पार्टी और DJ नाइट भी
दुबई के आलीशान होटल में यह शादी मुंबई की इवेंट कंपनी R1 इवेंट ने आयोजित करवाई। मुंबई में इस कंपनी के दफ्तर में भी प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने छापेमारी की। पता चला कि इस कंपनी को सौरभ चंद्राकर ने अवैध तरीके से हवाला के जरिए 112 करोड रुपए पहुंचाए हैं, 42 करोड रुपए की होटल की बुकिंग हुई थी।

राइवेट जेट से परिजन पहुंचे दुबई
प्राइवेट जेट के जरिए परिजनों को दुबई पहुंचाया गया और ऑनलाइन सट्टे के पैसे से यह आलीशान शादी की गई। शुक्रवार को आधिकारिक बयान में प्रवर्तन निदेशालय की ओर से कहा गया कि सौरभ चंद्राकर और उसके गुर्गों तक पहुंचने के लिए हर मुमकिन कोशिश की जा रही है। दुबई में भी ED अपनी जांच को आगे बढ़ा रही है, चंद्राकर को पकड़ा जा सके।

kgnews

Recent Posts

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया की त्वरित पहल से आकाशीय बिजली से मृत व्यक्ति के परिजनों को मिली 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया की त्वरित पहल से आकाशीय बिजली से मृत व्यक्ति के परिजनों को मिली 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता

रायपुर मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के गृह निवास बगिया स्थित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में प्रस्तुत आवेदन…

9 hours ago
तेन्दूपत्ता संग्राहकों के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध – वन मंत्री केदार कश्यप

तेन्दूपत्ता संग्राहकों के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध – वन मंत्री केदार कश्यप

रायपुर छत्तीसगढ़ सरकार ने 7.14 लाख से अधिक तेन्दूपत्ता संग्राहकों को 162.32 करोड़ की प्रोत्साहन…

9 hours ago
उरला की फैक्ट्री दुर्घटना के बाद सख्त कार्रवाई, मृतक श्रमिकों के कंपनी प्रबंधन द्वारा परिजनों को 30-30 लाख रुपये का मुआवजा देने पर सहमति

उरला की फैक्ट्री दुर्घटना के बाद सख्त कार्रवाई, मृतक श्रमिकों के कंपनी प्रबंधन द्वारा परिजनों को 30-30 लाख रुपये का मुआवजा देने पर सहमति

रायपुर कल ग्राम बेन्द्री, उरला औद्योगिक क्षेत्र के पास, थाना उरला, जिला रायपुर स्थित मेसर्स…

9 hours ago
15 दिवसीय प्रदेशव्यापी जन-जागरूकता अभियान बना जन-आंदोलन

15 दिवसीय प्रदेशव्यापी जन-जागरूकता अभियान बना जन-आंदोलन

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा 24 जून से 08 जुलाई 2026 तक संचालित 15 दिवसीय प्रदेशव्यापी…

10 hours ago
मेट्रो निर्माण से प्रभावित मार्गों की तत्काल करायें मरम्मत, आमजन की सुविधा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता: राज्यमंत्री गौर

मेट्रो निर्माण से प्रभावित मार्गों की तत्काल करायें मरम्मत, आमजन की सुविधा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता: राज्यमंत्री गौर

भोपाल  पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण तथा विमुक्त, घुमन्तु और अर्धघुमन्तु कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) …

10 hours ago
जबलपुर में गेहूं भंडारण का बड़ा घोटाला, दो सरकारी गोदामों से 1000 टन अनाज गायब

जबलपुर में गेहूं भंडारण का बड़ा घोटाला, दो सरकारी गोदामों से 1000 टन अनाज गायब

जबलपुर जिले में समर्थन मूल्य पर खरीदे गए गेहूं के भंडारण में एक और बड़ा…

10 hours ago