बिलासपुर : महिलाओं ने लगाई एक मेंहदी स्वीप की

मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत बिलासपुर सहित कोटा एवं बिल्हा के ग्राम मिट्ठू नवागांव और सेमरताल क्षेत्र में महिलाओं ने मेंहदी लगाकर शत प्रतिशत मतदान का संदेश दिया। सिरगिट्टी में आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं ने साज सज्जा कर और बाएं हाथ में स्वीप बिलासपुर एवं दाहिने हाथ में आकर्षक डिजाइन की मेंहदी लगाकर मतदाता जागरूकता गीत पर अपनी सुंदर प्रस्तुति दी। इसी प्रकार जनपद पंचायत कोटा के मिठू नवागांव सेक्टर में महिला स्व सहायता समूह की दीदियों के साथ ही नववधुओं ने अपने हाथों में मेंहदी लगाकर मतदान के लिए लोगों को प्रेरित किया। बिल्हा विकासखण्ड के सेमरताल में भी एक मेंहदी स्वीप की शीर्षक मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें बिहान की महिलाओं ने बैनर और हाथों में बिलासपुर का अभिमान शत प्रतिशत मतदान एवं स्वीप बिलासपुर लिखकर शत प्रतिशत मतदान के लिए लोगों को प्रेरित किया।

See also  राजनांदगांव : राजधानी में डॉ. प्रकाश खुंटे को मिला छत्तीसगढ़ गौरव अवार्ड...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *