MP : घर के पीछे संदिग्ध अवस्था में मिला किराना दुकान संचालक युवक का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

शहडोल जिले के सिंहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम उधिया में घर के पीछे 35 वर्षीय युवक का संदिग्ध अवस्था में शव मिला है। परिवार के लोग हत्या की आशंका जता रहे हैं। 

जानकारी के अनुसार उधिया गांव का रहने वाला प्रभु चौधरी रविवार की रात घर पर निकला था। इसके बाद वह रात भर घर वापस नहीं लौटा। सुबह परिजन उसकी तलाश करने में लग गए। परिवार के लोगों ने घर से 50 मीटर की दूरी पर घर के पीछे ही प्रभु चौधरी का शव देखा। घटनास्थल पर बड़ी संख्या में गांव के लोग इकट्ठा हो गए। पुलिस सूचना के काफी देर बाद पहुंची। 

बता दें कि प्रभु चौधरी गांव में ही किराना की दुकान चलाता था। वह रोज शाम घर से निकलकर घूमने जाता था रविवार की रात भी वह घर से निकलकर घूमने गया, लेकिन वापस नहीं लौटा। परिवार के लोगों का कहना है कि प्रभु की हत्या की गई है। प्रभु की गर्दन में नाखून के निशान हैं। हालांकि पोस्टमार्टम के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। 

See also  मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में गूंजा विकसित उत्तराखंड का संकल्प, विद्यार्थियों ने साझा किए अपने सपने और सुझाव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *