छत्तीसगढ़ : दंतेवाड़ा में पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़, दो महिला नक्सली ढेर

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में बुधवार को सुरक्षाकर्मियों के साथ मुठभेड़ में दो महिला नक्सली मारी गईं। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि अरनपुर पुलिस थाने की सीमा के जंगल में सुबह करीब सात बजे गोलीबारी हुई, जब राज्य पुलिस की इकाई जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) की एक टीम नक्सल विरोधी अभियान पर निकली थी।

उन्होंने बताया कि दंतेवाड़ा-सुकमा अंतरजिला सीमा पर नगरम-पोरो हिरमा जंगलों के पास प्रतिबंधित संगठन के दरभा डिवीजन के नक्सलियों की मौजूदगी के बारे में जानकारी मिलने के बाद सुरक्षाकर्मियों ने अभियान शुरू किया। जब गश्ती दल इलाके की घेराबंदी कर रहा था तो दोनों पक्षों के बीच गोलीबारी शुरू हो गई।

अधिकारी ने बताया कि गोलीबारी बंद होने के बाद घटनास्थल से एक इंसास राइफल और एक 12 बोर राइफल के साथ दो महिला नक्सलियों के शव बरामद किए गए। इलाके में तलाशी अभियान जारी है।

See also  एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत विद्यार्थियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *