कोरबा : तेज रफ्तार बाइक ने राहगीर को मारी टक्कर, हादसे में चालक की मौके पर ही हुई मौत; दो घायल

नेशनल हाईवे 130 पर हादसों का दौर लगातार जारी है। एक के बाद एक हादसे सामने आ रहे हैं फिर से तानाखार के पास दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जहां एक शख्स की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, दो अन्य गम्भीर रूप से घायल हैं, दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना कटघोरा थाना पुलिस को दी गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि बाइक सवार दो युवक बांगो की ओर से आ रहे थे। तानाखार मुख्य मार्ग पर सड़क पर पैदल चल रहे राहगीर को बाइक ने अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में वाहन की रफ्तार तेज होने के चलते बाइक सवार की घटना स्थल पर मौत हो गई। वहीं, पीछे बैठा हुआ युवक सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरा और राहगीर को भी गम्भीर चोंटे आई हैं।

See also  CG : रायपुर में ट्रैफिक पुलिस का 'त्रिनेत्र' प्लान! ड्रोन से निगरानी, गलत पार्किंग पर कटेगा चालान; जाम में फंसें तो इस नंबर पर करें कॉल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *