छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के निर्देश : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने समीक्षा बैठक में कमतर प्रगति पर जताई नाराजगी

रायपुर, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में राज्य के नगरीय इलाको में मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना के क्रियान्वयन की स्थिति की समीक्षा की। बैठक में मुख्य सचिव श्री आर. पी. मंडल मुख्यमंत्री के अपर सचिव श्री सुब्रत साहू सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

 मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नगरीय क्षेत्रों के स्लम इलाकों में नागरिकों को चिकित्सा सुविधा मुहैया कराने में नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग द्वारा बरती जा रही उदासीनता को लेकर नाराजगी जताई उन्होंने नगरीय प्रशासन विभाग तथा श्रम विभाग को इस योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने तथा जरूरतमंद लोगों को स्वास्थ सुविधा का लाभ दिलाने के निर्देश दिए। 

मुख्यमंत्री ने समीक्षा बैठक के दौरान स्लम इलाकों में  नियमित रूप से घर पहुंच स्वास्थ्य सेवा के लिए मोबाइल मेडिकल यूनिट शुरू किए जाने की स्थिति की भी समीक्षा की।   गौरतलब है कि राज्य के 14 नगर निगम क्षेत्रों के स्लम इलाकों में 60 मोबाइल मेडिकल यूनिट के संचालन के लिए 55 लाख रुपयेका प्रावधान किया गया है । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नगरीय प्रशासन विभाग के सचिव को  इस सम्बंध में आज ही सभी नगरीय निकायो से चर्चा करने  और मोबाइल मेडिकल यूनिट सेवा का शीघ्र संचालन शुरू करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्लम इलाके के लोगों के स्वास्थ्य की नियमित रूप से जांच की जानी चाहिए तथा आवश्यकता अनुसार उन्हें उपचार  और निशुल्क दवाएँ  दी जानी चाहिए । 

मुख्यमंत्री के निर्देश के परिपालन में नगरीय प्रशासन विभाग के सचिव ने राज्य के सभी नगरीय निकायों के अधिकारियों की वर्चुअल  बैठक लेकर   मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना के क्रियान्वयन की जानकारी ली और इसमें  निरंतरता और तेजी लाने के निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि  मोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम से स्लम इलाकों में एमबीबीएस डॉक्टर के जरिए चिकित्सकीय परामर्श, पैथोलॉजी जांच, मुफ्त दवाएं, विशेष इलाज हेतु शासकीय अस्पताल में रेफरल आधारित फ्री एंबुलेंस एवं फ्री रेडियोलॉजी आदि की सुविधाएं लोगों को उपलब्ध कराई जाएंगी।

kgnews

Recent Posts

CG Weather Alert: छत्तीसगढ़ में 5 दिन तक मेहरबान रहेगा मानसून, कई जिलों में झमाझम बारिश के आसार

रायपुर. छत्तीसगढ़ में दक्षिण-पश्चिम मानसून का कहर जारी है. तेज बारिश के कारण नदी-नाले उफान…

13 minutes ago
CG: शराब के नशे में सड़क पर हंगामा कर रहा युवक गिरफ्तार …

CG: शराब के नशे में सड़क पर हंगामा कर रहा युवक गिरफ्तार …

खैरागढ़। जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक तत्वों पर लगाम लगाने के लिए…

35 minutes ago
CG : पेंशनरों की मांग पर शासन सक्रिय …

CG : पेंशनरों की मांग पर शासन सक्रिय …

रायपुर। भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ द्वारा पेंशनरों को ट्रेजरी व्यवस्था की जटिलताओं एवं प्रक्रियागत बाधाओं…

40 minutes ago
CG : ज्वाइनिंग नहीं देने वाले 29 आरक्षकों की नियुक्ति रद्द …

CG : ज्वाइनिंग नहीं देने वाले 29 आरक्षकों की नियुक्ति रद्द …

रायपुर। आबकारी आरक्षक के पद पर चयन के बावजूद तय समय में कार्यभार ग्रहण नहीं…

45 minutes ago
CG : ‘लक्ष्य निःशुल्क कोचिंग’ के 7 विद्यार्थियों ने NEET परीक्षा में हासिल की सफलता…

CG : ‘लक्ष्य निःशुल्क कोचिंग’ के 7 विद्यार्थियों ने NEET परीक्षा में हासिल की सफलता…

कवर्धा । पंडरिया विधानसभा में शिक्षा के क्षेत्र में एक और ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज हुई…

46 minutes ago
‘बिजनेस ब्लास्टर्स’ से बदली छात्रों की तकदीर, पंजाब के 20 हजार छात्र उद्यमों ने कमाए 90 करोड़

‘बिजनेस ब्लास्टर्स’ से बदली छात्रों की तकदीर, पंजाब के 20 हजार छात्र उद्यमों ने कमाए 90 करोड़

चंडीगढ़. मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की ‘शिक्षा क्रांति’ के अंतर्गत…

53 minutes ago