बिलासपुर : सांसद राहुल गांधी आज शामिल होंगे आवास न्याय सम्मेलन में

लोकसभा सांसद राहुल गांधी के मुख्य आतिथ्य में तखतपुर विकासखंड के ग्राम परसदा (सकरी) में सोमवार को राज्य स्तरीय आवास न्याय सम्मेलन का आयोजन किया गया है। सासंद राहुल गांधी इस अवसर पर 524 करोड़ 33 लाख रूपये की लागत के 185 विकास कार्याें का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे। इनमें 420 करोड़ 28 लाख रूपये के 82 कार्याें का लोकार्पण एवं 104 करोड़ 5 लाख रूपये के 103 विकास कार्याें का भूमिपूजन शामिल है। राहुल गांधी राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत हितग्राहियों को सामग्री, चेक एवं वन अधिकार पट्टा वितरित करेंगे। समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शामिल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री रविन्द्र चौबे करेंगे।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव, पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी शैलजा, विधानसभा अध्यक्ष डा़. चरणदास महंत, बस्तर सांसद दीपक बैज, मंत्री ताम्रध्वज साहू, मंत्री मोहम्मद अकबर, मंत्री कवासी लखमा, मंत्री शिवकुमार डहरिया, मंत्री अनिला भेड़िया, मंत्री जयसिंह अग्रवाल, मंत्री गुरू रूद्रकुमार, मंत्री उमेश पटेल, मंत्री अमरजीत भगत, मंत्री मोहन मरकाम, बिलासपुर सांसद अरूण साव, कोरबा सांसद ज्योत्सना चरणदास महंत, संसदीय सचिव रश्मि आशीष सिंह, बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक, बिलासपुर विधायक शैलेष पाण्डेय, मस्तूरी विधायक डा़ कृष्णमूर्ति बांधी, कोटा विधायक रेणु जोगी, बेलतरा विधायक रजनीश सिंह और जिला पंचायत अध्यक्ष अरूण सिंह चौहान शामिल होंगे।

आईजी, कलेक्टर-एसपी ने तैयारियों का लिया जायजा

सासंद राहुल गांधी एवं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की परसदा सकरी के एसडीआरएफ मैदान में विशाल आमसभा होगी। जिला प्रशासन द्वारा मैदान में पंडाल, स्टाल, पार्किंग आदि की जोर-शोर से तैयारियां की जा रही है। आईजी अजय यादव, कलेक्टर संजीव झा एवं एसपी संतोष सिंह ने अधिकारियों की टीम के साथ स्थल निरीक्षण किया और आवश्यक निर्देश दिए।

See also  छत्तीसगढ़ हॉकी लीग: न्यायधानी नाइट्स ने संस्कारधानी स्ट्राइकर्स को दी शिकस्त

रेलवे स्टेशन में थी तगड़ी सुरक्षा की तैयारी

बिलासपुर। कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी का पूर्व में बिलासपुर ट्रेन से पहुंचने का कार्यक्रम तय हुआ था। इसके मद्दनेजर सुरक्षा को लेकर पुलिस के आला अधिकारी रेलवे स्टेशन पहुंचे और पुलिसकर्मियों के साथ- साथ आरपीएफ व जीआरपी के जवानों की प्लेटफार्म पर बैठक लेकर, उन्हें आवश्यक दिशा- निर्देश दिए। यह भी तय हो गया था कि किस हिस्से में कितने सुरक्षाकर्मी तैनात रहेंगे। मुख्य द्वार की सुरक्षा व्यवस्था कैसी रहेगी। हालांकि बाद में उनके कार्यक्रम में परिवर्तन हो गया। अब वे सड़क मार्ग से बिलासपुर पहुंचेंगे।

राहुल गांधी की सभा भरनी में, डायवर्ट किया गया ट्रैफिक

कोटा क्षेत्र के ग्राम भरनी में सोमवार को राहुल गांधी की सभा के दौरान यातायात पुलिस ने ट्रैफिक डायवर्ट किया है। यातायात डीएसपी संजय साहू ने बताया कि कोटा से तखतपुर एवं उसलापुर-बिलासपुर की ओर जाने वाले अलग-अलग मार्गों का उपयोग करते हुए गंतव्य तक पहुंचेंगे। तखतपुर से कोटा की ओर जाने वाले काठाकोनी मार्ग से अपनी यात्रा पुरी करेंगे। कोटा मोड़ तिराहे से कोटा की ओर जाने वालों के लिए मार्ग प्रतिबंधित रहेगा। काठाकोनी मोड़ से कोटा की ओर से लोग अपनी यात्रा करेंगे। कोटा की ओर जाने वाले हाफा पोड़ी मोड़ होकर अपनी यात्रा करेंगे। इस दौरान भारी वाहन और बिल्डिंग मटेरियल संबंधी समस्त वाहन वीआइपी कार्यक्रम के दौरान प्रतिबंधित रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *