खेड़ापति हनुमान मंदिर महाकाल की तर्ज पर, 100 करोड़ की लागत से बनेगा आस्था का लोक

भोपाल

राजधानी भोपाल में हनुमान जी का प्राचीन खेड़ापति मंदिर मौजूद है, जो लोगों के बीच काफी प्रसिद्ध है और लाखों लोगों की आस्था का केंद्र है। बड़ी संख्या में भक्त यहां पर अपनी मुरादें लेकर पहुंचते हैं और बाबा के दरबार से उनकी मुराद पूरी भी होती है। अब इस प्राचीन मंदिर को उज्जैन में बनाए गए महाकाल लोक की तर्ज पर विकसित किए जाने की जानकारी सामने आ रही है। तकरीबन 100 करोड़ की लागत से इस पूरे क्षेत्र को विकसित किया जाएगा। पहले यहां खेड़ापति कॉरिडोर बनेगा, जिसकी लागत 20 करोड रुपए आएगी। इस 21 एकड़ क्षेत्र में मंदिर का विस्तार होगा।

री-डिजाइन होगा खेड़ापति हनुमान परिसर क्षेत्र

खेड़ापति हनुमान मंदिर परिसर के आसपास पूरा मार्केट मौजूद है लेकिन अब यहां लोक बनाए जाने की योजना के बाद पूरे मार्केट को रिडिजाइन किया जाएगा। छोला दशहरा मैदान फिलहाल मंदिर क्षेत्र से अलग आता है, लेकिन जो नया डिजाइन तैयार किया गया है उसके बाद यह मंदिर परिसर के साथ जुड़ जाएगा। मंदिर के सामने से एक रोड भी निकाली जाएगी, जो दशहरा मैदान के पीछे से घूम कर आएगी। मंदिर परिसर के विस्तारिकरण की डिजाइन में इस बात पर विशेष ध्यान दिया गया है कि विदिशा की ओर से आने जाने वाले वाहनों को किसी भी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।

100 करोड़ से विस्तार

खेड़ापति हनुमान जी को नरेला की रक्षा करने वाला कहा जाता है। कई लोगों की आस्था इस जगह से जुड़ी हुई है यही कारण है कि अब इस जगह का विस्तार किया जाएगा। कार्ययोजना पूरी तरीके से तैयार हो चुकी है और जिस तरह से महाकाल लोक को तैयार किया गया है, ठीक उसी तरह से खेड़ापति हनुमान कॉरिडोर भी बनाया जाएगा। यहां पर सुंदरता और आकर्षक चीजों का विशेष तौर पर ध्यान रखा जाएगा, जो आने वाले लोगों को आकर्षित करेगी। श्रद्धालुओं को कॉरिडोर में घूमते समय किसी तरह की दिक्कत ना हो इसके लिए जगह-जगह साइन बोर्ड लगाए जाएंगे। साइनेज की सहायता से आराम से बाहर से आने वाले श्रद्धालु भी घूम फिर सकेंगे।

दशहरा मैदान बनेगा पवेलियन

विस्तारीकरण की इस योजना में पास में मौजूद दशहरा मैदान को भी शामिल किया जा रहा है। ऐसे में फिलहाल मंदिर क्षेत्र के आसपास मौजूद मार्केट में जो दुकाने हैं उनमें भी बदलाव किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक मैदान को पवेलियन के रूप में डेवलप करने के बाद इसमें नीचे की ओर मार्केट तैयार किया जाएगा और ऊपर आराम से श्रद्धालु बैठ सकेंगे। ऐसे में अगर कोई बड़ा आयोजन रखा जाता है तो लोगों को खड़े नहीं रहना होगा, वह आराम से बैठकर आयोजन का हिस्सा बन सकते हैं।

पर्यटन से बढ़ेगा रोजगार

महाकाल लोक की तर्ज पर बनाए जाने वाले इस खेड़ापति हनुमान लोक को तैयार करने का एकमात्र उद्देश्य पर्यटन को बढ़ावा देना है। इसके तैयार होने के बाद यहां स्थानीय तथा आसपास से आने वाले लोगों के साथ बाहरी क्षेत्र से भी पर्यटक पहुंचेंगे। पहले पर्यटकों की संख्या लोगों को रोजगार के नए अवसर प्रदान करेगी। इस प्रोजेक्ट को पीडब्ल्यूडी और नगर निगम मिलकर संचालित करेंगे।

मंदिर की मान्यता

खेड़ापति हनुमान मंदिर के बारे में यह मान्यता है कि यहां हनुमान जी की जो मूर्ति है, वह मानव निर्मित नहीं है बल्कि लोगों का कल्याण करने और उनके दुखों को हरने के लिए स्वयं हनुमान जी यहां प्रकट हुए थे। पहले यह मंदिर छोटा हुआ करता था लेकिन समय के साथ इसका विकास होता चला गया और अब ये भव्य रूप में दिखाई देता है, जो आने वाले समय में और भी भव्यता के साथ नजर आएगा।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: featured

Recent Posts

‘वर्दी पुलिस की, दिल अपराधियों के साथ’— हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी, DGP को सर्कुलर जारी करने का आदेश

‘वर्दी पुलिस की, दिल अपराधियों के साथ’— हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी, DGP को सर्कुलर जारी करने का आदेश

ग्वालियर मध्य प्रदेश में अपराधियों को कानूनी लूपहोल (कमियों) का फायदा पहुंचाकर कोर्ट से छुड़ाने…

10 minutes ago
हाईकोर्ट से CMHO डॉ. माधव प्रसाद हसानी को बड़ी राहत! 62 नहीं, 65 साल की उम्र में होंगे रिटायर

हाईकोर्ट से CMHO डॉ. माधव प्रसाद हसानी को बड़ी राहत! 62 नहीं, 65 साल की उम्र में होंगे रिटायर

इंदौर  मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की इंदौर खंडपीठ ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. माधव…

12 minutes ago
CG : प्रबंधकारिणी समिति की बैठक में पंचवर्षीय तथा वार्षिक कार्ययोजना तैयार करने कलेक्टर ने दिए निर्देश

CG : प्रबंधकारिणी समिति की बैठक में पंचवर्षीय तथा वार्षिक कार्ययोजना तैयार करने कलेक्टर ने दिए निर्देश

उत्तर बस्तर कांकेर, जिला खनिज संस्थान न्यास निधि प्रबंधकारिणी समिति की बैठक कलेक्टर निलेशकुमार महादेव…

27 minutes ago
CG : मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना की कक्षा 6वीं प्रवेश परीक्षा का परिणाम जारी

CG : मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना की कक्षा 6वीं प्रवेश परीक्षा का परिणाम जारी

09 जुलाई तक दावा-आपत्ति कर सकते हैं महासमुंद, मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति तथा जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष…

30 minutes ago
शिक्षा मंत्री ने पद्म विभूषण डॉ. तीजन बाई के श्रद्धांजलि कार्यक्रम की तैयारियों का लिया जायजा

शिक्षा मंत्री ने पद्म विभूषण डॉ. तीजन बाई के श्रद्धांजलि कार्यक्रम की तैयारियों का लिया जायजा

रायपुर. प्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव पद्म विभूषण से सम्मानित, विश्वविख्यात पंडवानी गायिका…

33 minutes ago
CG : जिले में उर्वरकों का पर्याप्त भंडारण, किसानों को उपलब्ध कराया जा रहा समय पर खाद

CG : जिले में उर्वरकों का पर्याप्त भंडारण, किसानों को उपलब्ध कराया जा रहा समय पर खाद

 गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, चालू खरीफ मौसम के दौरान जिले के किसानों को समय पर उर्वरक उपलब्ध कराने…

40 minutes ago