भोपाल

कार्यकर्ता महाकुंभ को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, मोदी जी भारत को भगवान का वरदान हैं। प्रधानमंत्री मोदी के हाथ हम भव्य और दिव्य भारत का सपना साकार होते हुए देखेंगे। सीएम ने कहा, कांग्रेस ने मध्यप्रदेश को बीमारू राज्य बना दिया था। यह कलंक हमने मिटा दिया। डबल इंजन की सरकार ने मध्यप्रदेश को तेजी से आगे बढ़ाया है। उन्होंने कहा 19 महीने के लिए कांग्रेस आई। कमलनाथ ने पीएम आवास के मकान लौटाकर गरीबों के मकान नहीं बनने दिए। पीएम जल – जीवन मिशन भी शुरू नहीं किया।

 जीत का इतिहास बनाएंगे: वीडी शर्मा
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने कहा कि मध्य प्रदेश में एक करोड़ 36 लाख लोग गरीबी से बाहर आए हैं। तीन करोड़ से अधिक आयुष्मान कार्ड बने हैं। केंद्र और राज्य सरकार की सभी हितग्राहीमूलक योजनाओं का लाभ जन जन को मिल रहा है। विजय का इतिहास बनाएंगे।

33% रिजर्वेशन के लिए पार्टी की महिला सदस्यों ने किया अभिनंदन
संसद में महिला आरक्षण बिल पारित होने को लेकर महिलाओं में उत्साह है। प्रदेश में शिवराज सरकार ने नगरीय निकाय चुनाव में 50 प्रतिशत आरक्षण महिलाओं को दिया है। इन ऐतिहासिक कार्यों के प्रति धन्यवाद देने के लिए पार्टी की महिला कार्यकर्ता पार्टी ध्वज के साथ प्रधानमंत्री का अभिनंदन किया।  कार्यक्रम स्थल पर कार्यकर्ताओं हर-हर मोदी, घर-घर मोदी के नारे लगाए। वहीं कार्यक्रम के मार्ग में लोक कलाकारों द्वारा मनोरंजक कार्यक्रम पेश किए गए।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *