भोपाल
राजधानी में मेट्रो का ट्रायल टेस्ट सक्सेस होने के बाद अब इसको डिपो से मेन बायडक्ट में आज सुबह के्रन के जरिए पहुंचाया गया है। इससे पहले सुभाष नगर स्थित टेस्टिंग ट्रैक पर मेट्रो को दौड़ाया गया था। इस दौरान दो किलोमीटर के ट्रैक पर मेट्रो की प्री टेस्टिंग की गई। मेट्रो ट्रेन को इंजीनियर्स ने करीब दो घंटे तक टेस्ट ट्रैक पर जांचा गया। अब मेट्रो अपनी मेन लाइन पर आने के बाद सुभाष नगर स्टेशन से रवाना की गई। इसके बाद रानी कमलापति स्टेशन तक अलग-अलग स्पीड में ले जाया गया।
मेट्रो की सबसे अधिकतम रफ्तार 30 किमी रही
इससे पहले सेफ्टी ट्रायल के चलते कल मेट्रो को कभी धीमी तो कभी तेज रफ्तार में दौड़ाया गया था। हालांकि इस दौरान मेट्रो की सबसे अधिकतम रफ्तार 30 किमी रही। मेट्रो परियोजना के पीआरओ हिमांशु ग्रोवर का कहना है कि मेट्रो टेस्ट सफल रहा। अब सुभाष नगर डिपो से रैंप के जरिए वायडक्ट में शिफ्ट कर सेफ्टी ट्रायल के तहत मेट्रो को सुभाष नगर डिपो से रानी कमलापति स्टेशन तक चलाया जाएगा।
आज सुबह से ही सुभाष नगर के पास मेट्रो की शिफ्टिंग को देखने के लिए स्थानीय लोगों की भीड़ लगी हुई थी। मेट्रो को तय समय से तकरीबन 10 बजे मेन लाइन पर लाया गया। भोपाल व इंदौर में मेट्रो का संचालन थर्ड रेल तकनीकी से किया जाना है। इससे ट्रेन रुकने के दौरान ब्रेक लगाने से जो उर्जा बेकार हो जाती थी, अब उसका भी पुनर्उत्पादन हो पाएगा। इससे भोपाल और इंदौर मेट्रो के संचालन में 40 से 45 फीसदी तक ऊर्जा की बचत होगी। इसके लिए रेलवे ट्रैक पर थर्ड रेल डीसी ट्रैक्सन सिस्टम लगाया गया है।
फैक्ट फाइल
भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मीडिया एवं संचार अधिकारियों के लिए राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित नई दिल्ली…
रायपुर, : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के सशक्त नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार वन, वन्यजीव…
रायपुर। नई दिल्ली में आयोजित 16वें वित्त आयोग की अनुशंसाओं पर राष्ट्रीय कार्यशाला में छत्तीसगढ़…
जांजगीर-चांपा। जिले के नवागढ़ विकासखंड के एक शासकीय विद्यालय में शिक्षक और शिक्षिका के कथित…
रायपुर। साय मंत्रिमंडल का चिंतन शिविर 3.0 शुरू हो गई है। चिंतन शिविर को लेकर…
रायपुर। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नई दिल्ली स्थित इंडिया इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डेमोक्रेसी एंड इलेक्शन…