बिग बॉस 14 में एंट्री मारने वाले है प्रिंस नरूला

सलमान खान का विवादित शो बिग बॉस 14 को लेकर हर दिन कई बड़े अपडेट सामने आते रहते है। इस शो को लोगो का कैफ ज्यादा प्यार मिलता हो है लेकिन इस बार सभी को इस शो से काफी ज्यादा उम्मीद है। इस शो का पिछला सीजन काफी ज्यादा कामयाब हुआ था। जिसके बाद से अब हर कोई इंतजार कर रहा है इस बार शो में कौन कौन एंट्री मारने वाला है।

इस बार भी शो को होस्ट सलमान खान कर रहे है लेकिन इस बार कई और बड़े कलाकार इस शो में को-होस्ट की भूमिका में नजऱ आने वाले है। जिसमे बिग बीस के एक्स कंटेस्टेंट नजऱ आने वाले है। इन सभी में कई बड़े नाम तो पहले ही शामिल हो चुके है। जिनमे हीना खान , गौहर खान , सिद्धार्थ शुक्ला का नाम शामिल है। लेकिन अब इस शो में एक और धमाकेदार कंटेस्टेंट की एंट्री होने जा रही है।

बिग बॉस और रोडीज जैसे शो को जीत चुके मॉडल प्रिंस नरूला अब शो में एंट्री मारते हुए नजऱ आ सकते है। युवाओ का प्रिंस की तरह काफू ज्यादा रुझान है जिसके चलते मेकर्स उन्हें शो में लेकर आने का प्लान बना रहे है। हलाकि इस को लेकर अभी तक औपचारिक घोषणा नहीं हुई है । प्रिंस को बिग बॉस में काफी ज्यादा प्यार मिला था। अब प्रिंस एमटीवी के फेमस शो रोडीज़ में बतौर मेंटॉर नजऱ आते है।

इस बार प्रिंस बिग बॉस में बतौर मेंटॉर नजऱ आने वाले है। प्रिंस का इस शो से जुडऩे के बाद इस शो को काफी ज्यादा फायदा मिल सकता है। ये शो 3 अक्टूबर के कलर्स पर टेलीकास्ट किया जाएगा। अब देखना होगा कौन कौन इस शो का हिस्सा बनता है। आप प्रिंस को इस शो में देखना चाहते है या फिर नहीं कमेन्ट करके जरुर बताए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *