अमेरिका के नियाग्रा फाल जैसा बृहस्पति कुंड में पर्यटन के साथ रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे: मंत्री सिंह

खनिज मंत्री ने विकास व सौंदर्यीकरण के कार्यों का किया भूमि-पूजन

भोपाल

बृहस्पति कुंड को सुंदर और भव्य स्वरूप दिया जाएगा। पर्यटन विकास के साथ यहाँ रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। पर्यटकों की सुविधा और सुरक्षा के लिए सभी प्रयास किए जाएंगे। भविष्य में यह पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बनेगा।

खनिज साधन एवं श्रम मंत्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह ने यह बात बुधवार को बृहस्पति कुंड में पर्यटन विभाग द्वारा आयोजित विकास एवं सौंदर्यीकरण कार्यों के भूमि-पूजन अवसर पर कहीं। मंत्री सिंह ने 3 करोड़ 2 लाख 70 हजार रुपए लागत राशि के विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमि-पूजन किया।

पर्यटन विभाग द्वारा बृहस्पति कुंड में पर्यटकों की सुविधा के लिए रेलिंग, शेल्टर, शौचालय, कैफेटेरिया, पार्किंग इत्यादि का निर्माण किया जाएगा। तकनीकी टीम द्वारा परीक्षण के बाद यहां ग्लास ब्रिज का निर्माण भी करवाया जाएगा।

सिंह ने कहा कि ऐतिहासिक व प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर बृहस्पति कुंड राम वन पथ गमन में शामिल महत्पवूर्ण स्थान भी है। सारंगधाम सहित भगवान राम की स्मृतियों से जुड़े स्थलों के विकास के लिए कार्ययोजना तैयार की गई। इन सभी स्थानों के सौंदर्यीकरण और विस्तारीकरण का कार्य करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि वर्षाकाल में बृहस्पति कुंड का स्वरूप संयुक्त राज्य अमेरिका के नियाग्रा फॉल जैसा प्रतीत होता है। यहां विकास की अपार संभावनाएं हैं। यह स्थान बारिश के मौसम में पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र भी रहता है। विश्व पर्यटन दिवस के मौके पर पर्यटन विभाग के माध्यम से विकास कार्यों की यह बड़ी उपलब्धि है।

मंत्री सिंह ने कहा कि पन्ना विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए हरसंभव प्रयास किए गए हैं। पन्ना-पहाड़ीखेरा मार्ग का कार्य निर्माणाधीन है। पहाड़ीखेरा-मझगुवां मार्ग का भूमिपूजन भी शीघ्र किया जाएगा। यह रोड 82 करोड़ रुपए की लागत से बनेगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोगों की मांग पर छतैनी-बृजपुर, मठली-पाठा, दमचुआ-बृजपुर, हरदुआ-बिल्हा, सारंग-किटहा मार्ग की सौगात प्रदान की गई है। हरदुआ के पास चाचई बांध के लिए भी राशि स्वीकृत हो गई है। आगामी दिनों में बृहस्पति कुंड से सीधे इमलोनिया और पनारी को जोड़ा जाएगा। मंत्री ने खनिज विभाग से 110 करोड़ की राशि से सड़क निर्माण सहित कई अन्य विकास कार्यों के लिए स्वीकृत राशि के संबंध में भी अवगत कराया।

सिंह ने कहा कि जल जीवन मिशन के तहत सभी ग्रामीण परिवारों तक नल से जल पहुंचाने की योजना क्रियान्वित की जा रही है। क्षेत्र की पानी समस्या दूर करने के लिए मझगांय बांध से पानी लिफ्ट करके पानी लाया जाएगा। खनिज मंत्री ने इसके पहले ग्राम कल्याणपुर में गांधी ग्राम-कल्याणपुर मार्ग का भूमिपूजन भी किया। कुल 2.90 किलोमीटर की यह सड़क 2.5 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी।

बृजेन्द्र गर्ग ने कहा कि पर्यटक स्थल बृहस्पति कुंड की विकास और सौंदर्यीकरण कार्य से अलग पहचान बनेगी। इसके अलावा पन्ना से चित्रकूट तक बेहतर सड़क बनने से आवागमन भी आसान हो सकेगा। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य प्रभा गौड़ सहित अन्य जनप्रतिनिधि, कार्यपालन यंत्री के.के. चौरसिया, जिला पर्यटन प्रबंधक अदिति चंसौरिया, जिला पुरातत्व पर्यटन परिषद के सदस्य मुकेश कुमार पाण्डेय, सरपंच राजकुमारी सिंह, विष्णु पांडेय भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन उपयंत्री रवि त्रिपाठी द्वारा किया गया।

 

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: featured

Recent Posts

स्वेच्छानुदान मद से सुदूर वनांचल स्थित स्वामी आत्मानंद स्कूल, मांझीगुडा को 10 कंप्यूटर प्रदत्त

स्वेच्छानुदान मद से सुदूर वनांचल स्थित स्वामी आत्मानंद स्कूल, मांझीगुडा को 10 कंप्यूटर प्रदत्त

रायपुर  राज्यपाल रमेन डेका ने शिक्षा के क्षेत्र में डिजिटल संसाधनों को बढ़ावा देने की…

20 minutes ago
मुख्य सचिव की उच्च स्तरीय बैठक, विभागों की प्रमुख योजनाओं और कार्यों की प्रगति की समीक्षा

मुख्य सचिव की उच्च स्तरीय बैठक, विभागों की प्रमुख योजनाओं और कार्यों की प्रगति की समीक्षा

मुख्य सचिव ने सचिवों की ली उच्च स्तरीय बैठक विभागों के महत्वपूर्ण कार्यों एवं योजनाओं…

20 minutes ago
मलेशिया एशिया पैसिफिक डेफ बैडमिंटन चैंपियनशिप के लिए मध्यप्रदेश की गौरांशी शर्मा का भारतीय टीम में चयन

मलेशिया एशिया पैसिफिक डेफ बैडमिंटन चैंपियनशिप के लिए मध्यप्रदेश की गौरांशी शर्मा का भारतीय टीम में चयन

मलेशिया एशिया पैसिफिक डेफ बैडमिंटन चैंपियनशिप के लिए मध्यप्रदेश की गौरांशी शर्मा का भारतीय टीम…

42 minutes ago
चलती बस में गूंजी किलकारी! सफर के दौरान महिला ने बच्चे को दिया जन्म, यात्रियों ने की मदद

चलती बस में गूंजी किलकारी! सफर के दौरान महिला ने बच्चे को दिया जन्म, यात्रियों ने की मदद

कोरबा. छत्तीसगढ़ में कोरबा से पटना जा रही यात्री बस में सफर के दौरान महिला…

43 minutes ago
MP Weather Update: 35 जिलों में झमाझम बारिश, भोपाल-राजगढ़ वैकल्पिक मार्ग बंद; खजुराहो-मंडला में 4.2 इंच पानी

MP Weather Update: 35 जिलों में झमाझम बारिश, भोपाल-राजगढ़ वैकल्पिक मार्ग बंद; खजुराहो-मंडला में 4.2 इंच पानी

भोपाल आज कई जिलों में बारिश हो रही है। बड़वानी जिले के सेंधवा में हादसा…

48 minutes ago
CG : बस में सफर के दौरान महिला ने बच्चे को दिया जन्म, यात्रियों ने पेश की इंसानियत की मिसाल …

CG : बस में सफर के दौरान महिला ने बच्चे को दिया जन्म, यात्रियों ने पेश की इंसानियत की मिसाल …

कोरबा: छत्तीसगढ़ में कोरबा से पटना जा रही यात्री बस में सफर के दौरान महिला…

1 hour ago