मध्यप्रदेश के दो ग्रामों को मिला सर्वश्रेष्ठ ग्रामीण पर्यटन ग्राम पुरस्कार

भोपाल

मध्यप्रदेश के दो ग्रामों – मंडला और खोखरा को पर्यटन के माध्यम से ग्रामीणों की सांस्कृतिक विरासत और सतत विकास को बढ़ावा देने और संरक्षण के लिए 'सर्वश्रेष्ठ ग्रामीण पर्यटन ग्राम पुरस्कार' से सम्मानित किया गया। पन्ना जिले के ग्राम मंडला को स्वर्ण पदक और सीधी जिले के ग्राम खोखरा को कांस्य पदक प्रदान किया गया।

केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय द्वारा विश्व पर्यटन दिवस 2023 के अवसर पर आज नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में आयोजित ट्रैवल फॉर लाइफ कार्यक्रम में ये पुरस्कार पर्यटन सचिव श्रीमती वी विद्यावती ने प्रदान किए।

परियोजना सहायता संगठन के संयोजको कीर्ति वर्धन सिंह ने मंडला ग्राम का पुरस्कार और सार्थक त्यागी ने खोखरा ग्राम का पुरस्कार प्राप्त किया। कार्यक्रम में मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड के अतिरिक्त प्रबंध निदेशक विवेक श्रोत्रिय और संचालक कौशल मनोज कुमार सिंह भी उपस्थित थे। देशभर से प्राप्त 750 नामांकनों में से 5 ग्रामों को स्वर्ण, 10 ग्रामों को रजत और 20 ग्रामों को कांस्य श्रेणी में पुरस्कृत किया गया।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: top-news

Recent Posts

मादक पदार्थों एवं अवैध नशे के कारोबार के विरुद्ध मध्यप्रदेश पुलिस की सख्त कार्रवाई

मादक पदार्थों एवं अवैध नशे के कारोबार के विरुद्ध मध्यप्रदेश पुलिस की सख्त कार्रवाई

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा मादक पदार्थों एवं अवैध नशे के कारोबार के विरुद्ध लगातार प्रभावी…

6 hours ago
दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान” का तीसरा चरण 13 जुलाई से

दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान” का तीसरा चरण 13 जुलाई से

भोपाल प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने के साथ ही पशुपालकों को आर्थिक रूप…

6 hours ago
“सेफ क्लिक 2.0” बना जनभागीदारी का प्रदेशव्यापी अभियान, स्कूलों से रेलवे स्टेशनों और गांवों से सोशल मीडिया तक पहुंचा साइबर सुरक्षा का संदेश

“सेफ क्लिक 2.0” बना जनभागीदारी का प्रदेशव्यापी अभियान, स्कूलों से रेलवे स्टेशनों और गांवों से सोशल मीडिया तक पहुंचा साइबर सुरक्षा का संदेश

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा संचालित राज्यव्यापी साइबर सुरक्षा जन-जागरूकता अभियान"सेफ क्लिक 2.0"के अंतर्गत प्रदेश की…

7 hours ago
हासमुंद में उफनते नाले में फंसे 14 मजदूरों का सेना ने किया सफल रेस्क्यू

हासमुंद में उफनते नाले में फंसे 14 मजदूरों का सेना ने किया सफल रेस्क्यू

महासमुंद जिले में देर रात से जारी मूसलाधार बारिश का असर अब जनजीवन पर दिखाई…

7 hours ago
आईएफसी नर्सरी बनी किसानों की उम्मीद

आईएफसी नर्सरी बनी किसानों की उम्मीद

रायपुर गुणवत्तापूर्ण पौधों से बढ़ रही आय और आत्मनिर्भरता छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन “बिहान”…

7 hours ago
चिंतन शिविर 3.0 से विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण को मिलेगी नई दिशा : मुख्यमंत्री

चिंतन शिविर 3.0 से विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण को मिलेगी नई दिशा : मुख्यमंत्री

रायपुर  विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण की दीर्घकालिक रणनीति, सुशासन को और अधिक प्रभावी बनाने तथा…

7 hours ago