बिलासपुर : सड़क हादसे में छत्तीसगढ़ी फिल्म कलाकार की मौत

बिलासपुर  (वीएनएस )।  बीती रात हुए सड़क हादसे में छत्तीसगढ़ी फिल्म कलाकार की मौत हो गई। छतीसगढ़ी फिल्म कलाकार अनुपम भार्गव अपनी पत्नी के साथ रायपुर से अपने गृह नगर बिलासपुर आ रहे थे। इसी दौरान रात तकरीबन 9 बजे सरगांव के पास उनकी कार को ट्रेलर ने टक्कर मार दी।ट्रेलर की टक्कर से ड्राइवर साइड की कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और कार चला रहे अनुपम की मौके पर ही मौत हो गई। वही उनकी पत्नी निकिता जायसवाल गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना सरगांव थाना क्षेत्र की है।छत्तीसगढ़ी फिल्मों के कलाकार अनुपम भार्गव अपनी पत्नी निकिता जायसवाल के साथ सेंट्रो कार क्रमांक सीजी 10 s 3914 में रायपुर से अपने गृहनगर बिलासपुर आ रहे थे। सरगांव के पास उनकी कार को एक ट्रेलर ने ठोकर मार दी। बताया जा रहा है कि ट्रेलर व कार एक दूसरे को ओवरटेक कर रही थी। इसी दौरान अभिनेता की कार ट्रेलर की चपेट में आ गई।टक्कर इतनी भयानक थी कि ड्राइवर साइड के कार के परखच्चे उड़ गए। कार में बैठे अनुपम व उनकी पत्नी निकिता घायल हो गई। राहगीरों की सूचना पर संजीवनी 108 एंबुलेंस ने आकर दोनों को सिम्स ले जाकर भर्ती करवाया। जहां डॉक्टरों ने परीक्षण उपरांत अनुपम भार्गव को मृत घोषित कर दिया।वही उनकी पत्नी निकिता के गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें अपोलो अस्पताल रेफर किया गया। जहां उनका इलाज जारी है।

See also  CG : 28 साल पुराने शिक्षक भर्ती घोटाले में बड़ा एक्शन! 22 आरोपियों के खिलाफ 1000 पन्नों का चालान, 6 अफसर भी घिरे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *