झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही ने ली जान, इंजेक्शन लगाने के बाद महिला की हुई मौत

जांजगीर चांपा जिले मे नैला के दर्री पारा में झोलाछाप डॉक्टर से इंजेक्शन लगवाने के बाद महिला किरन ताम्रकार की तबीयत बिगड़ने के बाद उसकी मौत हो गई।  परिजनों ने झोलाछाप डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाया है और कार्रवाई की मांग की गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच में जुट गई है। इधर आरोपी झोलाछाप डॉक्टर फरार बताया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम कन्हाईबंद के रहने वाले राकेश ताम्रकार पत्नी किरन ताम्रकार के साथ गुरुवार की शाम करीबन चार बजे नैला रेलवे स्टेशन पर बने गणेश की मूर्ति देखने आए हुए थे। गणेश भगवान के दर्शन कर अपने घर जा रहे थे तभी किरन ने अपने पति को बुखार होने की जानकारी दी। जिसके बाद वे दोनो नैला के दर्री पारा में झोलाछाप डॉक्टर सुनील प्रधान के क्लीनिक गए और इंजेक्शन लगवा लिया। इंजेक्शन लगाने के बाद किरन की तबीयत खराब होने लगी तभी उसे उपचार के लिए जि ला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।   

See also  CGPSC घोटाला: चेतन बोरघरिया के खाते में 170 लेनदेन से जमा हुए ₹66.64 लाख, ED जांच में बड़ा खुलासा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *