जनजातीय कार्य मंत्री ने उमरिया जिले के मानपुर विकासखंड में चार करोड़ की लागत के मानपुर बायपास मार्ग का किया भूमिपूजन

भोपाल

प्रदेश सरकार ने जहां जन कल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन कर आम जनता की समस्याओं का निराकरण किया है वहीं लगातार अधोसंरचना का विकास करके लोगों को आर्थिक एवं सामाजिक विकास के नये अवसर प्रदान किए हैं। मानपुर विधानसभा क्षेत्र में अधोसंरचना विकास की नई इबारत लिखी जा रही है। तीन करोड़ 97 लाख रुपये की लागत से बनने वाले मानपुर बायपास के निर्माण से जहां लोगों को आवागमन की सुविधा मिलेगी वहीं मानपुर का आर्थिक विकास भी होगा। युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। मानपुर नगर का विस्तार होगा। यह बात जनजातीय कार्य मंत्री सुमीना सिंह ने मानपुर में बायपास निर्माण के भूमिपूजन कार्यक्रम में कही।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

 

See also  भोपाल में कार्बाइड गन चलाने पर होगी कार्रवाई, पुलिस ने जारी किया आदेश; उल्लंघन पर BNS की धारा 223 के तहत एक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *