उज्जैन दुष्कर्म :इंसानियत को शर्मसार करने वाले आरोपी को सात दिन की न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

उज्जैन

 एमपी के उज्जैन में 12 साल की एक बच्ची के साथ हुई दुष्कर्म की घटना ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। इस मामले की जांच में शामिल एक पुलिस अधिकारी ने पीड़िता के चिकित्सा उपचार, शिक्षा और शादी की जिम्मेदारी लेने का एलान किया है। वहीं दूसरी ओर उज्जैन की विशेष अदालत ने नाबालिग से दुष्कर्म मामले के मुख्य आरोपी भरत सोनी को सात दिन की न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

मुख्य आरोपी को मध्य प्रदेश के उज्जैन में यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम (POCSO) के तहत विशेष अदालत के समक्ष पेश किया गया।

जांच अधिकारी और महाकाल पुलिस थाना प्रभारी अजय वर्मा ने समाचार एजेंसी से बात करते हुए कहा-

    मैं लड़की के इलाज, शिक्षा और उसकी शादी का ख्याल रखूंगा। इस पहल के लिए कई अन्य लोग भी आगे आए हैं। मैं उसे आगे के इलाज के लिए दूसरे अस्पताल में भी भर्ती कराऊंगा।

उन्होंने कहा कि, मैं हमेशा समाज को वैसा ही वापस लौटाने की कोशिश करता हूं जैसा उसने मुझे बनाया है।

See also  मध्य प्रदेश पुलिस में अब ऑनलाइन ही मिलेगी छुट्टी, ऑफलाइन आवेदन पर पूरी तरह लगी रोक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *