छत्तीसगढ़

खेत में मिली लापता युवक की लाश

रायगढ़ खेत में लाश मिलने का मामला प्रकाश में आया है । घटना का सच जानने पुलिस ने पोस्टमार्टम कराई गई है। शहर के जूटमिल थानांतर्गत जब ग्राम आमापाली के धान के खेत में एक युवक की संदिग्ध हालत मे लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी मच गई है। पानी भरे खेत में पड़े शव को देखने भीड़ लगने पर कोटवार ने इसकी सूचना थाने में दी। लाश मिलने की भनक लगते ही हरकत में आई पुलिस ने पर जाकर निरीक्षण करते हुए आसपास के लोगों से पूछताछ की तो मृतक की पहचान ग्राम आमापाली में रह ने वाले संतोष प्रजापति आत्मज कामता प्रसाद 23 वर्ष के तौर पर हुई। वर्दीधारियों ने प्रजापति परिवार को बुलाकर बीते बुधवार से घरवालों को बिना बताए ऐसे निकला कि खोजबीन के बाद भी उसके नहीं मिलने पर परिजनों ने जूटमिल थाने में गुमशुदगी रिपोर्ट भी दर्ज कराया। दो रोज से लापता युवक की लाश आखिर खेत में कैसे । उसने खुदकुशी की या मामला किसी अनहोनी से जुड़ा है, इसके खुलासे के लिए जिला चिकित्सालय में पोस् टमार्टम कराने वाली जूटमिल पुलिस मर्ग कायम कर जांच पड़ताल में जुट गई है इस बीच आज मृतक के परिजन और भारी संख्या में ग्रामीण, सरपंच, कोटवार सहित दो दर्जन से अधिक महिला पुरुष मृतक युवक की हत्या का आरोप लगाते हुए आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग करने जुटमिल थाने पहुंचे।। मृतक के पीड़ित मां ने अपनी लिखित शिकायत में उल्लेख किया है कि मैं रामकली कुम्हार पति  कामता प्रसाद कुम्हार निवासी आमापाली थाना जुटमिल जिला रायगढ़ है। महोदय दिनांक 29/09/2023 को मेरे पुत्र संतोष प्रजापति उम23/ 24 वर्ष है। जिसकी मूर्त शरीर ड्रमरपाली के खेत में अर्धनंग, व चोटिल अवस्था में पाया गया है जो कि घर से दो दिन लापता था जिसका लापता सूचना भी जुटमिल थाने में दिया गया था, महोदय यह कि मेरे पुत्र संतोष का गाँव के हि एक लड़की (अंजली धनापंत) पिता भीष्मदेव धनापंत से कुछ वर्षो से प्रेम संबंध चल रहा था जिसे अधिकांश ग्रामीण भली भांति जानते है। महोदय यह कि मेरे पुत्र द्वारा हम परिजनों की गैर जानकारी में उक्त लड़की को समय समय पर रुपयों का भी डिमाण्ड पूरा करता आ रहा था जिसकी जानकारी कुछ ग्रामीणों से मिली जिससे परिवार द्वारा मेरे पुत्र को समझाया गया था और पुत्र का इस बीच अन्य सामाजिक लड़की से विवाह तय हो गया था। जिसकी जानकारी उक्त लड़की को होने पर मेरे पुत्र संतोष के ऊपर दवाब बनाने के लिये झुटी F.I.R दर्ज कराने व FIR. से बचने के एवज में मोटी रकम (तीन लाख) की मांग कर धमकी दी गयी जिस पर बार-बार लड़की व लड़की के परिजनों द्वारा गाली-गलौच व घर घुस कर मार पिट भी किया गया है। महोदय यह कि उक्त लड़की पक्ष द्वारा बार-बार रुपयों की डिमाण्ड और मार-पिट, जान से मरने की धमकी से परेशान होकर मेरे पुत्र द्वारा जुटमिल थाना की शरण भी लिया गया था, जिसमें पुलिस जुटमिल थाना के समक्ष लड़की द्वारा किये गये दुर्वहार, अवैध उगाही के संबंध में वृस्तित जानकारी दी गयी जिस थाने में आपसी समझौता हुआ था किन्तु लड़की पक्ष द्वारा समझौता के बावजूद मेरे पुत्र को रुपयों के लिये डिमाण्ड कर मानसिक रूप से प्रताडित किया जाता रहा है महोदय मुझे अंदेशा है कि वर्तमान घटित घटना लड़की पक्ष द्वारा घटना को अंजाम दिया गया है। यह कि मेरे पुत्र का मो. नं. 7067650378 की कॉल डिटेल जानकारी निकालने पर स्पष्ट हो जायेगा तथा उक्त लड़की के पक्ष वाला डा खाते का विवरण भी निकाला जाये जिससे स्थिति स्पष्ट हो सके।

kgnews

Recent Posts

रायसेन में आत्महत्याओं से दहशत, 10 दिन में 3 युवाओं ने फंदे पर झूलकर दी जान

रायसेन में आत्महत्याओं से दहशत, 10 दिन में 3 युवाओं ने फंदे पर झूलकर दी जान

सलामतपुर/रायसेन. जिले के सलामतपुर थाना क्षेत्र में महज 10 दिनों के भीतर दो युवतियों और…

18 minutes ago
सुपेबेड़ा की वर्षों पुरानी पानी की समस्या होगी दूर, CM साय ने एनीकट निर्माण के लिए दिए 7 करोड़

सुपेबेड़ा की वर्षों पुरानी पानी की समस्या होगी दूर, CM साय ने एनीकट निर्माण के लिए दिए 7 करोड़

गरियाबंद. किडनी पीड़ितों की वजह से चर्चित सुपेबेड़ा को आखिरकार साफ पानी नसीब होगा। सुशासन…

28 minutes ago
जबलपुर में युवक का अपहरण कर मांगी फिरौती, बहन का वीडियो बनाने से रोकने पर की बेरहमी से मारपीट

जबलपुर में युवक का अपहरण कर मांगी फिरौती, बहन का वीडियो बनाने से रोकने पर की बेरहमी से मारपीट

जबलपुर. खितौला थाना क्षेत्र में दोस्त की बहन का वीडियो बनाने का विरोध करना एक…

1 hour ago
नाबालिग से गैंगरेप मामले में सख्त कार्रवाई, सिलयारी चौकी प्रभारी निलंबित

नाबालिग से गैंगरेप मामले में सख्त कार्रवाई, सिलयारी चौकी प्रभारी निलंबित

धरसीवां. नाबालिग से कथित सामूहिक दुष्कर्म के मामले में उठे राजनीतिक बवाल और लगातार बढ़ते…

2 hours ago
MP असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती अभ्यर्थियों को राहत, हाईकोर्ट की मंजूरी के बाद जल्द जारी होगा रिजल्ट

MP असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती अभ्यर्थियों को राहत, हाईकोर्ट की मंजूरी के बाद जल्द जारी होगा रिजल्ट

जबलपुर. कम्प्यूटर विज्ञान के असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती 2024 का रिजल्ट जल्द आएगा। जबलपुर हाई कोर्ट…

2 hours ago
हमीदिया अस्पताल के बाहर तेज रफ्तार कार का कहर, बाइक सवारों को कुचलने के बाद भड़की भीड़

हमीदिया अस्पताल के बाहर तेज रफ्तार कार का कहर, बाइक सवारों को कुचलने के बाद भड़की भीड़

भोपाल. शहर के कोहेफिजा थाना क्षेत्र स्थित हमीदिया अस्पताल परिसर में रविवार को एक तेज…

3 hours ago