प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ग्वालियर-सुमावली रेलगाड़ी को दिखाई हरी झंडी

केन्द्रीय मंत्री तोमर ने मेमू रेलगाड़ी में बैठकर सुमावली तक का किया सफर
विभिन्न स्टेशनों पर हुआ मेमू रेलगाड़ी का हुआ भव्य स्वागत

ग्वालियर

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मेला मैदान पर आयोजित हुए भव्य कार्यक्रम से नव स्थापित ग्वालियर-सुमावली रेल मार्ग का वर्चुअल शुभारंभ कर रेलगाड़ी को हरी झण्डी दिखाकर मेमू रेलगाड़ी को ग्वालियर रेलवे स्टेशन से सुमावली के लिये रवाना किया।

बिरला नगर रेलवे स्टेशन से केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर मेमू ट्रेन में बैठे और आम यात्रियों व जनप्रतिनिधियों के साथ सुमावली रेलवे स्टेशन पहुँचे। ग्वालियर – सुमावली रेलमार्ग के बीच स्थित बिरला नगर, रायरू, बामोर गाँव व अम्बकेश्वर स्टेशन पर स्थानीय निवासियों ने हर्षोल्लास व उमंग के साथ मेमू ट्रेन का भव्य स्वागत किया। मेमू ट्रेन 3 अक्टूबर से प्रतिदिन अपने समयानुसार संचालित होगी। यह ट्रेन सुमावली के दिन में तीन फेरे लेगी।

मेला मैदान में आयोजित हुए ग्वालियर – सुमावली रेलमार्ग व मेमू ट्रेन के उदघाटन अवसर पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केन्द्रीय मंत्री तोमर, वीरेन्द्र कुमार व ज्योतिरादित्य सिंधिया सहित राज्य सरकार के मंत्रिगण एवं महाप्रबंधक उत्तर मध्य रेलवे सतीश कुमार व मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार सिन्हा सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: featured

Recent Posts

राजनांदगांव : डॉ. खूबचंद बघेल कृषक रत्न पुरस्कार के लिए 31 जुलाई तक आवेदन आमंत्रित

राजनांदगांव : डॉ. खूबचंद बघेल कृषक रत्न पुरस्कार के लिए 31 जुलाई तक आवेदन आमंत्रित

राजनांदगांव । डॉ. खूबचंद बघेल कृषक रत्न पुरस्कार के लिए इच्छुक एवं पात्र कृषकों से…

14 minutes ago
राजनांदगांव : मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना

राजनांदगांव : मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना

- चयन परीक्षा परिणाम के संबंध में दावा-आपत्ति 9 जुलाई कोराजनांदगांव । मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति…

16 minutes ago
राजनांदगांव : भारत स्काउट्स एवं गाइड्स की जिला परिषद एवं जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न

राजनांदगांव : भारत स्काउट्स एवं गाइड्स की जिला परिषद एवं जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न

राजनांदगांव । भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ शाखा राजनांदगांव की जिला परिषद एवं जिला कार्यकारिणी…

17 minutes ago
राजनांदगांव : परिजनों के सहमति से बालिकाओं को लगाया जा रहा एचपीवी टीका

राजनांदगांव : परिजनों के सहमति से बालिकाओं को लगाया जा रहा एचपीवी टीका

राजनांदगांव । भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के निर्देशानुसार 14 से 15…

20 minutes ago
राजनांदगांव जिले में अब तक 1708.2 मिमी वर्षा दर्ज – जिले में आज 40.5 मिमी बारिश हुई

राजनांदगांव जिले में अब तक 1708.2 मिमी वर्षा दर्ज – जिले में आज 40.5 मिमी बारिश हुई

राजनांदगांव । राजनांदगांव जिले में इस वर्ष चालू मानसून वर्ष में 1 जून 2026 से…

21 minutes ago
राजनांदगांव : स्वास्थ्य विभाग द्वारा बरसात के मौसम में डेंगू एवं मलेरिया बीमारी से बचाव के लिए दी गई समसामयिक सलाह

राजनांदगांव : स्वास्थ्य विभाग द्वारा बरसात के मौसम में डेंगू एवं मलेरिया बीमारी से बचाव के लिए दी गई समसामयिक सलाह

राजनांदगांव एडीज मच्छरों के प्रजनन की संभावना बढ़ जाती है। डेंगू एवं मलेरिया जैसी मच्छरजनित…

23 minutes ago