छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : परिजनों के सहमति से बालिकाओं को लगाया जा रहा एचपीवी टीका

राजनांदगांव । भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के निर्देशानुसार 14 से 15 वर्ष तक की किशोरी बालिकाओं को सर्वाइकल कैंसर (गर्भाशय ग्रीवा का कैंसर) गंभीर और जानलेवा बीमारी से बचाव के लिए जिले में एचपीवी टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में संचालित समस्त स्वास्थ्य केन्द्रों में परिजनों की सहमति से 14 से 15 वर्ष तक की किशोरी बालिकाओं को एचपीवी टीका लगाया जा रहा है। एचपीवी टीकाकरण अभियान के तहत चिकित्सा अधिकारियों एवं क्षेत्रीय कार्यकताओं द्वारा परामर्श कर ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में संचालित सभी शासकीय एवं निजी विद्यालयों में अध्ययनरत 14 से 15 वर्ष तक की बालिकाओं का एचपीवी टीका लगाया जा रहा है। एचपीवी टीकाकरण कार्य में प्रगति लाने तथा अभियान में समस्त अभिभावकों एवं संस्था प्रमुखों को सम्मिलित करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नेतराम नवरतन ने बताया कि एचपीवी टीकाकरण अभियान के तहत शासकीय विद्यालय बैगापारा लखोली, दिपिका विद्या मंदिर, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कन्हारपुरी, शासकीय स्कूल हल्दी, शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिर सिंगदई, शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मोतीपुर सहित अन्य स्थलों पर परिजनों की सहमति से बालिकाओं को एचपीवी टीका लगाया गया। जिसके तहत जिले में कुल 154 बालिकाओं का यूवीन पोर्टल पर पंजीयन कर, सहमति प्राप्त कर टीकाकरण किया गया। जिले में अब तक कुल 4281 बालिकाओं को गर्भाशय ग्रीवा कैंसर रोधी एचपीवी टीकाकरण किया गया है। शहरी स्वास्थ्य केन्द्रों के साथ-साथ सभी विकासखण्डों के समस्त शिक्षण संस्थानों में स्वास्थ्य अमलों द्वारा एचपीवी टीकाकरण किया जा रहा है। इस दौरान छात्राओं, प्राचार्य व समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं को एचपीवी टीकाकरण की उपयोगिता के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई एवं शत-प्रतिशत टीकाकरण के लिए सहयोग करने का अपील की गई।

kgnews

Recent Posts

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया की त्वरित पहल से आकाशीय बिजली से मृत व्यक्ति के परिजनों को मिली 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया की त्वरित पहल से आकाशीय बिजली से मृत व्यक्ति के परिजनों को मिली 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता

रायपुर मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के गृह निवास बगिया स्थित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में प्रस्तुत आवेदन…

3 hours ago
तेन्दूपत्ता संग्राहकों के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध – वन मंत्री केदार कश्यप

तेन्दूपत्ता संग्राहकों के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध – वन मंत्री केदार कश्यप

रायपुर छत्तीसगढ़ सरकार ने 7.14 लाख से अधिक तेन्दूपत्ता संग्राहकों को 162.32 करोड़ की प्रोत्साहन…

4 hours ago
उरला की फैक्ट्री दुर्घटना के बाद सख्त कार्रवाई, मृतक श्रमिकों के कंपनी प्रबंधन द्वारा परिजनों को 30-30 लाख रुपये का मुआवजा देने पर सहमति

उरला की फैक्ट्री दुर्घटना के बाद सख्त कार्रवाई, मृतक श्रमिकों के कंपनी प्रबंधन द्वारा परिजनों को 30-30 लाख रुपये का मुआवजा देने पर सहमति

रायपुर कल ग्राम बेन्द्री, उरला औद्योगिक क्षेत्र के पास, थाना उरला, जिला रायपुर स्थित मेसर्स…

4 hours ago
15 दिवसीय प्रदेशव्यापी जन-जागरूकता अभियान बना जन-आंदोलन

15 दिवसीय प्रदेशव्यापी जन-जागरूकता अभियान बना जन-आंदोलन

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा 24 जून से 08 जुलाई 2026 तक संचालित 15 दिवसीय प्रदेशव्यापी…

4 hours ago
मेट्रो निर्माण से प्रभावित मार्गों की तत्काल करायें मरम्मत, आमजन की सुविधा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता: राज्यमंत्री गौर

मेट्रो निर्माण से प्रभावित मार्गों की तत्काल करायें मरम्मत, आमजन की सुविधा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता: राज्यमंत्री गौर

भोपाल  पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण तथा विमुक्त, घुमन्तु और अर्धघुमन्तु कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) …

4 hours ago
जबलपुर में गेहूं भंडारण का बड़ा घोटाला, दो सरकारी गोदामों से 1000 टन अनाज गायब

जबलपुर में गेहूं भंडारण का बड़ा घोटाला, दो सरकारी गोदामों से 1000 टन अनाज गायब

जबलपुर जिले में समर्थन मूल्य पर खरीदे गए गेहूं के भंडारण में एक और बड़ा…

4 hours ago