छत्तीसगढ़

साइंस पार्क एवं साइंस म्यूजियम: विद्यार्थी खेल-खेल में सीखेंगे विज्ञान के कठिन सिद्धांत

रायपुर विद्यार्थियों को खेल-खेल में ही विज्ञान के कठिन सिद्धांतो को समझाने के लिए पाटन के ग्राम मर्रा साइंस पार्क एवं साइंस म्यूजियम तैयार किया गया है। साईस पार्क में आउटडोर एवं इनडोर साइंस विज्ञान प्रादर्श लगाये गये हैं। 10 हजार वर्गफीट में बने आउटडोर साइंस पार्क में 29 विज्ञान प्रादर्श तथा 2 हजार 500 वर्गफीट में स्थापित  इनडोर साईस म्यूजियम में 32 विज्ञान प्रादर्श स्थापित किए गए हैं। यह साइंस पार्क छत्तीसगढ़ विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद के विज्ञान लोकव्यापीकरण योजना के तहत तैयार किया गया है। यह साइंस पार्क बी. एम. बिरला साईंस सेंटर, बिरला आर्कियोलॉजिकल एवं कल्चरल रिसर्च इन्स्टीट्यूट प्रभाग हैदराबाद के सहयोग से किया गया है।साइंस पार्क में माध्यमिक से लेकर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के पाठ्यक्रम अनुसार विज्ञान के विभिन्न सिद्धांतों पर अधारित प्रादर्श लगाये गये है, जिसमें ब्रिज प्रिन्सिपल को प्रदर्शित करने हेतु ब्रिज प्रादर्श, एंगुलर मुमेन्टम को प्रदर्शित करने हेतु ब्लैकहोल, आर्किमिडीज पेंच के सिद्धांत पर आर्किमिडीज स्क्रू पुली प्रिन्सिपल के सिद्धांत पर लिफ्ट योर सेल्फ एवं साउंडवेव्स को प्रदर्शित करने हेतु जाइलो फोन, चंद्रयान, डायनासोर आदि प्रादर्श सम्मिलित है। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विगत 06 अक्टूबर को पाटन में आयोजित विभिन्न विकास कार्यो के लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम में इस नवनिर्मित साइंस पार्क एवं साइंस म्यूजियम का लोकार्पण किया था।राज्य के विद्यालयों में साइंस पार्क की स्थापना का मुख्य उद्देश्य राज्य में विज्ञान का व्यापक प्रचार-प्रसार करना एवं विद्यालयीन छात्र-छात्राओं को खेल-खेल में आसानी से विज्ञान प्रादर्शों के माध्यम से विज्ञान के सिद्धांतों को समझाना है। इसके साथ ही विदयार्थियों में दैनिक जीवन में उपयोगी वैज्ञानिक तथ्यों को समझने, वैज्ञानिक खोज तथा विश्लेषणात्मक सोच उत्पन्न करने, रचनात्मक प्रतिभा तथा वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करना भी है। छत्तीसगढ़ विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद, रीजनल साइंस सेंटर के महानिदेशक एस. एस. बजाज, कलेक्टर पुष्पेंद्र मीणा, बी.एम. बिड़ला विज्ञान केंद्र, हैदराबाद के आर सुब्रमण्यन एवं अन्य अतिथिगणों सहित 600 छात्रों ने उद्घाटन अवसर पर साइंस पार्क का अवलोकन किया।

kgnews

Recent Posts

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया की त्वरित पहल से आकाशीय बिजली से मृत व्यक्ति के परिजनों को मिली 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया की त्वरित पहल से आकाशीय बिजली से मृत व्यक्ति के परिजनों को मिली 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता

रायपुर मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के गृह निवास बगिया स्थित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में प्रस्तुत आवेदन…

4 hours ago
तेन्दूपत्ता संग्राहकों के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध – वन मंत्री केदार कश्यप

तेन्दूपत्ता संग्राहकों के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध – वन मंत्री केदार कश्यप

रायपुर छत्तीसगढ़ सरकार ने 7.14 लाख से अधिक तेन्दूपत्ता संग्राहकों को 162.32 करोड़ की प्रोत्साहन…

4 hours ago
उरला की फैक्ट्री दुर्घटना के बाद सख्त कार्रवाई, मृतक श्रमिकों के कंपनी प्रबंधन द्वारा परिजनों को 30-30 लाख रुपये का मुआवजा देने पर सहमति

उरला की फैक्ट्री दुर्घटना के बाद सख्त कार्रवाई, मृतक श्रमिकों के कंपनी प्रबंधन द्वारा परिजनों को 30-30 लाख रुपये का मुआवजा देने पर सहमति

रायपुर कल ग्राम बेन्द्री, उरला औद्योगिक क्षेत्र के पास, थाना उरला, जिला रायपुर स्थित मेसर्स…

4 hours ago
15 दिवसीय प्रदेशव्यापी जन-जागरूकता अभियान बना जन-आंदोलन

15 दिवसीय प्रदेशव्यापी जन-जागरूकता अभियान बना जन-आंदोलन

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा 24 जून से 08 जुलाई 2026 तक संचालित 15 दिवसीय प्रदेशव्यापी…

4 hours ago
मेट्रो निर्माण से प्रभावित मार्गों की तत्काल करायें मरम्मत, आमजन की सुविधा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता: राज्यमंत्री गौर

मेट्रो निर्माण से प्रभावित मार्गों की तत्काल करायें मरम्मत, आमजन की सुविधा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता: राज्यमंत्री गौर

भोपाल  पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण तथा विमुक्त, घुमन्तु और अर्धघुमन्तु कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) …

5 hours ago
जबलपुर में गेहूं भंडारण का बड़ा घोटाला, दो सरकारी गोदामों से 1000 टन अनाज गायब

जबलपुर में गेहूं भंडारण का बड़ा घोटाला, दो सरकारी गोदामों से 1000 टन अनाज गायब

जबलपुर जिले में समर्थन मूल्य पर खरीदे गए गेहूं के भंडारण में एक और बड़ा…

5 hours ago