हेलमेट की आदत बचा सकती है जान: छत्तीसगढ़ में बस ने मारी बाइक को टक्कर, युवक की मौके पर मौत; लापरवाही आई सामने

जशपुर यात्री बस ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। जिससे वह बाइक समेत खेत में जा गिरा। बाइक सवार युवक की मौके पर मौत हो गई। वहीं बस ड्राइवर मौके से फरार हो गया। घटना कुनकुरी के बेलघुटरी गांव की है।

कुनकुरी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक दीपक राम पिता मुंशीराम उम्र 24 वर्ष बरांगजोर गांव से भूमरा गांव आया था। जहां से लौटते समय बेलघुटरी पोखरा के पास मोड़ में बस की चपेट में आ गया। जिस बस से दुर्घटना हुई है। उसकी जानकारी मिल गई है। चालक की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम भेजी गई है। 

थाना प्रभारी प्रशिक्षु डीएसपी भानुप्रताप चंद्राकर ने बताया कि घटनास्थल का मुआयना करने पर देखा कि ग्रामीण सड़क पर तालाब मोड़ में दोनों ओर खेत हैं। इसी सड़क पर यात्री बस ने गुजरते हुए सामने से आ रहे बाइक सवार को टक्कर मार दी। 

उन्होंने यह भी बताया कि मृतक की मौत सिर में गंभीर चोट लगने से हुई है। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर यातायात नियमों के तहत हेलमेट नहीं पहनने पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसके बावजूद भी कई लोग बाइक चलते समय हेलमेट नहीं लगाते हैं। जिसकी वजह से वह हादसे का शिकार हो जाते हैं। इस हादसे में भी यही हुआ है।

See also  राजनांदगांव : उत्तर-पूर्व से आ रही हवा, 3 डिग्री तक गिरेगा रात का पारा...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *