स्टूडेंट्स क्षेत्रीय भाषाओं में पड़ेंगे डिप्लोमा-इंजीनियरिंग की बुक्स

भोपाल
क्षेत्रीय भाषाओं में डिप्लोमा एवं इंजीनियरिंग की पुस्तकें तैयार करने का प्रथम चरण का कार्य अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई) ने लगभग पूरा कर लिया है। अब इंजीनियरिंग के द्वितीय वर्ष के लिए 12 भाषाओं में 88 पुस्तकों पर काम शुरू हुआ है। हिन्दी का दायित्व राजीव गांधी प्रौद्यागिकी विवि (आरजीपीवी) को सौंपा गया है।

समन्वय हिन्दी अनुवाद परियोजना डॉ. शंशिरंजन अकेला ने बताया कि 88 पुस्तकों पर काम शुरू किया गया है। इसमें 42 पुस्तकें इंजीनियरिंग और 46 पुस्तकें डिप्लोमा की हैं। सूत्र बताते हैं कि 40 प्रतिशत किताबों का ही अनुवाद हो सका है। यह काम पूरा होने के दिसंबर तक का समय लग सकता है।

देश के 176 शिक्षक एवं अनुवादक जुटे काम में
देश के करीब 176 शिक्षक एवं अनुवादक किताबों को हिन्दी में कर रहे हंै। एआईसीटीई को करीब दो हजार आवेदन प्राप्त मिले, इनमें आईआईटी दिल्ली, आईआईटी रूड़की, आईआईटी कानपुर, आईआईटी मुम्बई, आईआईटी मद्रास के प्रोफसर एवं शिक्षक हैं।

2 पुस्तकें अंग्रेजी,शेष 22 क्षेत्रीय भाषा में मिलेंगी
हिन्दी के अलावा 2 पुस्तकें अंग्रेजी तथा शेष 22 पुस्तकें क्षेत्रीय भाषाओं में है। हिन्दी, ओडिया, मराठी, बंगाली, तमिल, तेलुगू, कन्नड़, पंजाबी, गुजराती में अनुवाद शुरू कर बाद में उर्दू, मलयाली, असमिया को जोड़ा गया।

27 छात्र मैनिट में हिंदी से इंजीनियरिंग कर रहे
पिछले सेशन में मैनिट में 1200 छात्रों ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई के लिए दाखिला लिया था। इनमें 150 छात्र वो थे, जिन्होंने अपनी पढ़ाई के लिए हिंदी मीडियम चुना था। इनमें से कई लोगों ने पढ़ाई और मैनिट छोड़ दी है। अभी मात्र 27 छात्र ही बचे हैं जो मैनिट में हिंदी मीडियम से इंजीनियरिंग कर रहे हैं। मैनिट के निदेशक प्रोफेसर केके शुक्ला ने बताया कि नेशनल एजुकेशन पॉलिसी के तहत मैनिट में कई गतिविधियां चल रही हैं। हालांकि कोर्स में उसके नतीजे सामने नहीं आ रहे हैं।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: featuredRGPV

Recent Posts

कृषि विभाग की सख्त कार्रवाईःवैष्णवी एग्रो इंडस्ट्रीज से उड़ीसा प्रिंट वाले उर्वरक की 11 बोरियां जब्त,

कृषि विभाग की सख्त कार्रवाईःवैष्णवी एग्रो इंडस्ट्रीज से उड़ीसा प्रिंट वाले उर्वरक की 11 बोरियां जब्त,

रायपुर  किसानों को गुणवत्तापूर्ण एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप उर्वरक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

44 minutes ago
शहडोल की रॉयल अरहर वेरायटी बनेगी किसानों की कमाई का नया जरिया, मिलेगा बेहतर दाम

शहडोल की रॉयल अरहर वेरायटी बनेगी किसानों की कमाई का नया जरिया, मिलेगा बेहतर दाम

शहडोल   खरीफ सीजन में मध्य प्रदेश के कई जिलों में धान की खेती जमकर की…

1 hour ago
मालवा में किसानों का बढ़ा इंतजार, बारिश की कमी से अटकी सोयाबीन की बुवाई; बीज ₹10 हजार के पार

मालवा में किसानों का बढ़ा इंतजार, बारिश की कमी से अटकी सोयाबीन की बुवाई; बीज ₹10 हजार के पार

नागदा   अब तक दो इंच बरसात हुई है। हालांकि कृषि विज्ञानियों का कहना है कि…

1 hour ago
छत्तीसगढ़ में UCC लागू करने की तैयारी तेज, गोवा और उत्तराखंड मॉडल का होगा अध्ययन

छत्तीसगढ़ में UCC लागू करने की तैयारी तेज, गोवा और उत्तराखंड मॉडल का होगा अध्ययन

 रायपुर  राज्य सरकार ने राज्य में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू करने के लिए प्रक्रिया…

1 hour ago
‘तुम्हारे जैसे 1000 पति रख सकती हूं’, पत्नी की टिप्पणी को कोर्ट ने माना उकसाने वाला; पति की सजा में दी राहत

‘तुम्हारे जैसे 1000 पति रख सकती हूं’, पत्नी की टिप्पणी को कोर्ट ने माना उकसाने वाला; पति की सजा में दी राहत

छिंदवाड़ा मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने पत्नी की हत्या मामले में पति की सजा कम…

2 hours ago
MP के 14 जिलों को बड़ी सौगात, केन-मंदाकिनी लिंक प्रोजेक्ट से 6 लाख हेक्टेयर सिंचाई रकबा बढ़ेगा

MP के 14 जिलों को बड़ी सौगात, केन-मंदाकिनी लिंक प्रोजेक्ट से 6 लाख हेक्टेयर सिंचाई रकबा बढ़ेगा

भोपाल  मध्य प्रदेश में सिंचाई सुविधाओं के विस्तार को लेकर सरकार ने बड़ा कदम उठाया…

2 hours ago