प्रशासन के दमनकारी निति के विरोध में ए.बी.वी.पी. ने फुं का पुतला

ए.बी.वी.पी. ने लगातार तीन बार फुंका पुतला

राजनांदगांव- कर्वधा में शांति पूर्वक न्याय के लिए प्रदर्शन कर रहे थे प्रदर्शन के समाप्त होने के बाद जब परिषद के कार्यकर्ता को कार्यालय से आधी रात को 40 कार्यकर्ता को बल पूर्वक गिरफ्तार कर लिया गया जिसके विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद राजनांदगांव जिला के कार्यकर्ता आक्रोश व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, मंत्री मोहम्मद अकबर गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू का लगातार तीन बार शहर के हृदय स्थल मानव मंदिर चौक में पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया।
नगर मंत्री कमलेश प्रजापति ने आक्रोश व्यक्त करते हुए सरकार को तीखे स्वर में कहा कि  सरकार के इशारे पर काम कर रहे पुलिस के लाठी डंडो से ए.बी.वी.पी. का हौसला टूटने वाला नही है , चाहे जितनो को जेल में डालो हम जनजाति बहन के इंसाफ़  के लिए लड़ाई लड़ेंगे ,प्रदेश में महिलाओं  व छात्राओं को सुरक्षित माहोल देना होगा । प्रदर्शन के दौरान मुख्य रूप से जिला संगठन मंत्री गौरव सिंह, विभाग छात्रा प्रमुख रुपाली ठाकुर ,नगर मंत्री कमलेश प्रजापति, चिंटू सोनकर, नगर अध्यक्ष बादल सिंह, अमन नामदेव, नवनीत अहीर , मुकेश मंडावी, नम्रता वर्मा, चंदना श्रीवास्तव, निकिता, भावेश, अनिकेत साहू, राकेश साहू , रोहित सिन्हा, चंदन साहू, भोजरणसूरे, शुभम सिन्हा, प्रदीप झा, शुभम वर्मा , अनिकेत यादव , हिमांशु सोनवानी, दीपक सिन्हा, आलोक, शुभम गुप्ता, यशवंत आदि कार्यकर्ता बडी संख्या में उपस्थित रहे। यह प्रेस विज्ञप्ति नगर मंत्री कमलेश प्रजापति द्वारा जारी किया गया है।  

See also  हम तेरे प्यार में सारा आलम खो बैठे ; ‘नॉस्टेल्जिया’ की सांगीतिक महफ़िल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *