उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले के नोएडा में मंगलवार को एक सोसाइटी की 22वीं मंजिल से कथित तौर पर गिरकर एक अमेरिकी नागरिक की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि एंथनी क्रिस्टोफर (45) एक गैर सरकारी सामाजिक संस्था में काम करते थे और यहां महागुन मायवुड सोसाइटी में किराये पर अपनी भारतीय पत्नी के साथ रहते थे।
पुलिस ने बताया, ‘‘सोसाइटी के सुरक्षा प्रबंधक नवीन ने मंगलवार रात करीब सात बजकर 30 मिनट पर स्थानीय बिसरख पुलिस थाने को सूचना दी कि क्रिस्टोफर 22वीं मंजिल के फ्लैट से कथित तौर पर कूद गया और उसकी मौत हो गई।
अधिकारी ने बताया कि अमेरिकी नागरिक की संदिग्ध आत्महत्या के पीछे का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। उन्होंने बताया कि मृतक की पत्नी पेशे से वकील है। अधिकारी ने बताया कि फॉरेंसिक विशेषज्ञों और स्थानीय पुलिस की एक टीम घटना स्थल पर पहुंची, जिसके बाद शव को कब्जे में ले लिया गया और आगे की कानूनी कार्यवाही की जा रही है।
बालोद. बालोद जिले के गुरुर विकासखंड अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बड़भूम परिसर में पर्यावरण…
भोपाल. दतिया उपचुनाव को लेकर भाजपा ने रविवार को भोपाल में दिग्गज नेताओं की बड़ी…
रायपुर. छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल द्वारा विकसित रायपुर के डूमरतराई थोक बाजार…
भोपाल. मध्य प्रदेश सरकार आगामी अगस्त महीने में अपने राजकीय विमानन बेड़े का विस्तार करने…
भिलाई नगर. महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप से जुड़े सौरभ चंद्राकर के भांजे प्रखर चंद्राकर का…
भोपाल. मध्य प्रदेश सरकार ने जिला रेजिडेंट प्रोग्राम (डीआरपी) नीति में तीन साल बाद बड़ा…